ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम आयुष अग्रवाल ने मंगेतर संग लिए सात फेरे

Aayush AggarwalAayush Aggarwal

बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न तक कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके हो तो कई बांधने वाले है. हाल ही में ये है मोहब्बते शो में नज़र आयी एक्ट्रेस शिरीन मिर्ज़ा ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी की थी. वही अब टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलता है में मोहित के किरदार में नज़र आये आयुष अग्रवाल भी इस लिस्ट में शामिल हो गए है. आयुष अग्रवाल ने 31 अक्टूबर को शादी रचा ली है.

Aayush Aggarwal tied knot with fiancee

आयुष अग्रवाल 31 अक्टूबर को अपनी मंगेतर साक्षी कोहली के साथ शादी के बंधन में बंध गए है. दोनों ने परिवार वालों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. आयुष और साक्षी की शादी में शाइनी दीक्षित, अरिया अग्रवाल और रोहन मेहरा जैसे सेलेब्स ने खूब धूम मचाई थी. वही आयुष ने शादी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसके बाद फैन्स और फ्रेंड्स इस कपल को खूब बधाईयां दे रहे है.

आयुष अग्रवाल ने अपनी शादी में ऑफ़ वाइट कलर की शेरवानी पहनी थी वही साक्षी रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी. आपको बतादे आयुष की पत्नी साक्षी कोहली एक काउंसलर है. वही आयुष ये रिश्ता क्या कहलाता है के साथ, आयुष तेरा क्या होगा आलिया जैसी परियोजनाओं का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कुछ परियोजनाओं के लिए लेंस के पीछे भी काम किया।

Related posts