Food recipes in Hindi

सोहन हलवा बनाने की विधि | Sohan Halwa Recipe | सोहन हलवा रेसिपी

जब घर में कोई मिठाई न हो कोई मेहमान अचानक आजाये तो आप बेसन से सोहन हलवा झट पट तैयार कर सकते है क्यूकी मुंग का हलवा बनाने में टाइम लगता है | तो इस विधि से आप झटपट हलवा तैयार कर सकते है | सोहन हलवा बनाने के लिए हमें किन-किन चीजों की आवश्यकता है|

आवश्यक सामग्री

बेसन(Gram Floor) – 1 कटोरी
घी (Ghee) -1 कटोरी
दूध (Milk) -1 कटोरी
शक़्कर (Sugar) -1 कटोरी
पानी (Water) – 2 कटोरी
इलायची पाउडर (Cardamom Powder) – 1 पिंच
सूखे मेवे – काजू (Cashew) बादाम (Almonds)

सोहन हलवे की विधि

सोहन हलवा बनाने के लिए सबसे पहले हम गैस पर एक पेन रखेंगे उसमें दूध और घी डालेंगे। घी और दूध में हम एक उबाल आने देंगे। उसके बाद गैस की फ्लेम कम करके उसमें धीरे धीरे बेसन डालते जाएंगे और ध्यान रखे बेसन एक साथ नहीं डालना है नहीं तो उसमें गुठलिया बन सकती है। अब हमें बेसन को धीमी आंच पर अच्छा सुनहरा होने तक सेकना है।
अब एक बर्तन में शक्कर और पानी को घोल लेंगे। बेसन को सेकते समय उसमें बीच-बीच में जो हमने शक्कर और पानी का घोल तैयार किया था छोटी चम्मच से थोड़ा डालते जाए इससे हलवे में अच्छा दाना आ जाता है और बेसन जलता नहीं है। हलवा सिकने ने में लगभग 20-25 मिनट लगते हैं।
जब हमारा बेसन अच्छा सुनहरी सीक जाए उसमें आप शक्कर और पानी का घोल डाल दे अब उसे लगातार चलाते हुए हलवे की कंसिस्टेंसी मैं आने तक पकाएं। अब उसमें इलायची का पाउडर और सूखे मेवे काजू और बादाम कटे हुए डाल दे और गैस को बंद कर दे | हमारा बहुत ही टेस्टी सोहन हलवा बनकर तैयार है। आप इस सोहन हलवे को बनाये और हमे कमेंट में बताये आपका हलवा कैसा बना |

Preeti Jain

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

3 सप्ताह ago