Health

Date benefits: जाड़ों में खजूर खाने से होते हैं अनगिनत फायदे, जरूर जानें

Date benefits: खजूर एक ड्राईफूड ही नहीं सुपरफूड है। यह सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद रहता है। शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से खजूर तन-मन दोनों को दुरुस्त करता है। आज हम इस लेख में जानेंगे कि खजूर के क्या-क्या फायदे है? उससे पहले यह जानते है कि आखिर खजूर क्या होता है?

खजूर क्या है?

खजूर एक प्रकार का उष्णकटिबंधीय फल भी कहलाता हैं। खजूर पेड़ पर उगते है। बता दें, खजूर के पेड़ की खेती कम पानी और गर्म मौसम जैसे रेगिस्तान में होती है। खजूर पहले कच्चे होते है और फिर जब यह पकने लगते है तो भूरे और चिपचिपे होने लगते हैं। और सूखने के बाद यह छुहारा बन जाते है। चलिए खजूर के फायदे के बारे में जानते है:-

ह्रदय को स्वास्थ्य रखता है।

ह्रदय को बेहतर और मजबूत बनाए रखने के लिए दिनभर में मुट्ठीभर खजूर का सेवन करें। बता दें, खजूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कि आर्टरी सेल्स से कोलेस्ट्रॉल को पूर्णरूप से हटाने में मदद करता हैं।

हड्डी मजबूत रहती है।

खजूर में मौजूद मैग्नीशियम, सेलेनियम, कॉपर और मैंगनीज हमारी हड्डियों के लिए काफी अच्छा स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ हड्डियों की बीमारियों को भी दूर करते हैं।

Date benefits in hindi

रक्तचाप़

यदि आपको बीपी की समस्या हैं, तो आप खजूर का सेवन कर सकते है। इसका सेवन करने से रक्तचाप का स्तर खुद-व-खुद नियंत्रण रहेगा। खजूर में उपस्थित पोटैशियम और मिनरल्स रक्तचाप को वेलेंस करके रखता है।

एनर्जी इनक्रीज होती है।

खजूर का सेवन करने से हमारे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। खजूर के रोजाना सेवन करने से दिनभर थकान महसूस नहीं होती है। खजूर खाने से दिनभर शरीर में ऊर्जा का संचार बना रहता है।

शरीर की सूजन को कम करता है।

खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रुट है, जिसके एक नहीं अनेकों फायदे मिलते है। यदि आपको शरीर में दर्द और सूजन हैं, तो इसका सेवन करने से दर्द और सूजन की कमी दूर हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खजूर में मैग्नीशियम तत्व मौजूद रहता है।

डायरिया

जब बच्चों या बड़ों को डायरिया हो जाए तो आप उसमें उन्हें खजूर खिला सकते है। डायरिया में नियंत्रण पोटैशियम काफी अच्छा होता (31)। वहीं, आप जान ही चुके हैं कि खजूर पोटैशियम से भरपूर होता है।

khajoor benefits in hindi

मस्तिष्क स्वास्थ्य

यदि आप खजूर का सेवन रोज़ाना करते हैं, तो इससे आपका दिमाग दिन-पर-दिन स्वास्थ होता नज़र आएगा। बता दें, खजूर का नियमित रूप से सेवन करने से न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों से हम बचते है। न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग दिमाग संबंधी उन बीमारियों को कहा जाता है, जिसमें मस्तिष्क का नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है।

कोलन कैंसर

कोलन कैंसर को दूसरे शब्दों में पेट का कैंसर कहा जाता है। बता दें, खजूर में ऐसे-ऐसे तत्व पाए जाते है जो कि कोलन कैंसर को रोकने में पूर्णरूप से मदद करता है। खजूर में मिलने वाले फाइबर भी पेट के कैंसर से लड़ने और कब्ज दूर करने में सहायक होते हैं।

वजन बढ़ाने में खजूर फायदेमंद

यदि आप पतले हैं, तो आप खजूर का सेवन जरूर करें। कहा जाता है कि खजूर का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है।

नशे से बचाता है।

खजूर का सेवन करने का सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि यह नशे से दूर रखता है। यदि आप खजूर का सेवन प्रतिदिन करते है, तो आप नशे की आदतों से दूर रहेंगे।

Anshika Johari

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

6 दिन ago