परिवार संग मालदीव मे जन्मदिन मना रहे सुरेश रैना, शेयर की वेकेशन पिक्चर्स

Suresh Raina celebrating his birthday in Maldives with familySuresh Raina celebrating his birthday in Maldives with family

मालदीव सभी सेलेब्स का पंसदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन बन गया है अनलॉक के बाद से लगातार कई सितारें वहाँ अपनी छुट्टियां एंजॉय कर चुके हैं इस लिस्ट में अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मालदीव मे एंजॉय कर रहे हैं.

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का आज यानि 27 नवंबर को 34वां जन्मदिन है. रैना अपने जन्म दिन को सेलिब्रेट करने अपने परिवार के साथ मालदीव गए हैं. साथ ही सुरेश ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की.

Suresh Raina with family celebrating his 34th birthday in Maldives

इन फोटो मे सुरेश अपनी वाइफ और बेटी के साथ पूल मे ब्रेकफास्ट करते नजर आए. सुरेश रैना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, “जन्मदिन की सुबह इस व्यू में हैल्थी खाने के साथ”. साथ ही रैना ने एक वीडियो शेयर किया जिसमे वो समुद्र का व्यू हाथ फैला कर एंजॉय कर रहे हैं, इस वीडियो मे रैना की बेटी को भी देखा गया. साथ ही लोगों ने कमेन्ट कर सुरेश रैना को जन्म दिन की ढेरों बधाईयाँ भी दी.

Suresh Raina with family

साथ ही आपको बता दें कि हाल ही में कुछ महीने पहले ही सुरेश दूसरी बार पिता बने है इससे पहले सुरेश और उनकी पत्नी प्रियंका की एक बेटी ग्रेसिया जिसकी उम्र 4 साल की है. वहीं उनका बेटा 8 महीने का है जिसका नाम रियो है. सुरेश रैना अपने दोनों बच्चों को बेहद प्यार करते है. साथ ही यह iकपल सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहता है दोनों साथ मे कई तस्वीरें शेयर करते हैं और उनके फैन्स भी उन पर खुलकर प्यार बरसातें है.

Related posts