होली में इन रंगो के वस्त्र पहनकर और गुलाल अर्पित कर भगवान को करें प्रसन्न

Holi colorHoli color

होली का त्यौहार बहुत खास होता है। फाल्‍गुन मास की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है और चैत्र कृष्‍ण प्रतिपदा को रंगोत्‍सव मनाया जाता है। पौराणिक मान्‍यता चली आ रही है कि होली खेलने से पहले सभी देवी-देवताओं को अबीर-गुलाल अर्पित करने के बाद रंग खेलने की शुरुआत करनी चाहिए। शास्‍त्रों में बताया गया है कि सभी देवी और देवताओं का एक प्रिय रंग होता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि कौन से देवता को कौन से रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए।

होली में इन रंगो का करें इस्तेमाल

पीले रंग के वस्त्र

देवताओं को पीले रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए

भगवान कृष्ण और राम विष्‍णुजी के ही अवतार माने गए हैं और इन सभी को पीतांबर माना जाता है। पीले रंग के वस्‍त्र, पीले फूलों से ही उनका श्रृंगार किया जाता है। इसलिए होली के दिन इन तीनों ही देवताओं को पीले रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए और पीले फूल चढ़ाने चाहिए। इसके अलावा ठंडाई में केसर मिलाकर भोग लगाना चाहिए।

लाल रंग के वस्त्र

मां दुर्गा लाल रंग का गुलाल अर्पित करें

कहते हैं कि मां दुर्गा, लक्ष्‍मी माता और हनुमानजी को लाल रंग प्रिय है। यही वजह से है इन सभी को लाल रंग के वस्‍त्र भेंट किए जाते हैं और लाल रंग का चोला चढ़ाया जाता है। होली के अवसर पर इन तीनों ही भगवान को लाल रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए।

नीले रंग के वस्त्र

भगवान को शिव नीले रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए

भगवान को शिव को अघोर और वैरागी माना गया है। इसलिए उनको होली के दिन श्‍मशान की राख अर्पित की जाती है। अगर आपके लिए यह राख ला पाना संभव न हो तो उनके नीले स्‍वरूप के अनुरूप उन्‍हें नीले रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए।

हरे रंग के वस्त्र

गणपति जी को हरे रंग का गुलाल अर्पित करें

गणपति जी हरा रंग पसंद है। इसलिए उन्हें होली के दिन हरे रंग का गुलाल लगाइए। इसी के साथ उन्हें दुर्बा सबसे ज्‍यादा प्रिय है। फूलों की बात करें तो इन्‍हें सभी फूल पसंद हैं। इन्‍हें भी तुलसी दल कभी नहीं चढ़ाना चाहिए।

सफेद रंग के वस्त्र

मां सरस्‍वती को सफेद रंग के वस्‍त्र अर्पित करें

सफेद के वस्त्र मंदिरों में अक्‍सर होली के अवसर पर पर विद्या की देवी मां सरस्‍वती को सफेद रंग के वस्‍त्र अर्पित किए जाते हैं। अगर आप भी घर के पूजास्‍थल में मां सरस्‍वती तस्‍वीर रखते हैं तो उन्‍हें सफेद रंग के फूल चढ़ाएं और पीले रंग का गुलाल चढ़ाएं

Related posts