छपाक ट्रेलर लांच पर रो पड़ी दीपिका पादुकोण, नहीं थम रहे थे आँसू

deepika padukone crydeepika padukone cry

दीपिका पादुकोण की मच अवेटिड मूवी ‘छपाक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर मितली की की भूमिका में नजर आने वाली है।  फिल्म छपाक, दिल्ली की एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है।

ट्रेलर में मालती का पूरा संघर्ष दिखाया गया है जो कि तेजाब हमले की शिकार हर लड़की को करना पड़ता है। ट्रेलर के आखिर में दीपिका का डायलॉग “उन्होंने मेरी सूरत बदली है मेरा मन नहीं” रोंगटे खड़े कर देता है ।फिल्म में दीपिका का मेकअप मेकअप और एक्टिंग ने किरदार में जान फुक दी है।

इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रम मेसी भी नजर आयगे जो इस पूरी मेन्टल और इमोशनल जर्नी में उनका साथ देते है, विक्रम ने मितली  के पति का किरदार निभाया है ।

आज फिल्म के ट्रेलर लांच इवेंट पर फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलज़ार, दीपिका पादुकोण, विक्रम मेसी मौजूद थे।इवेंट में स्टेज पर जैसे ही दीपिका अपने करदार के बारे में बात करने के लिए माइक उठाती है वो रो पड़ती है उनकी आखो से आंसू निकलने लगते है। दीपिका के लिए पूरी फिल्म के दौरान ये जर्नी काफी इमोशनल रही और ट्रेलर लांच पर भी दीपिका कहती है की ये फिल्म उनके लिए हमेशा स्पेशल रहेगी।

Related posts