सिर्फ हिना खान ने ही नहीं इन सेलिब्रिटियों ने भी किया है उमराह

umrahumrah

हमारी सेलेब्रिटी जितनी बोल्ड और खुबसूरत है उतनी ही वह संस्कारी और धार्मिक भी है। एक ओर जहां वह दुनियां में अपना नाम रोशन कर रही है वही दुसरी ओर अल्लाह के सामने इबादत के लिए सिर झुका भी रही है। वह हर रंग में ढाल जाती है।बॉलीवु़ड और टीवी की दुनियां की कई एक्ट्रेस है जो अल्लाह की इबादत करने के लिए उमराह करने गई। उन्होंने वहां इबादत भी किया और अल्लाह से दुआएं भी मांगी।तो चलिए जानते हैं कौन कौन सी है वह सेलीब्रिटी जिन्होंने मक्का में इबादत की

सना खान(Sana khan)

सना खान ने किया अपने पति के साथ उमराह

फिल्मी दुनिया को छोड़ अभिनेत्री सना खान ने मौलाना मुफ्ती सैयद से निकाह कर लिया था। रमजान के महीने में वह अपने शौहर के साथ मक्का गईं और अपना हज का सफर पूरा किया, जिसकी तस्वीरें सना ने फैंस संग सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

जन्नत जुबैर(Jannat Zubair)

जन्नत अपने भाई अयान के साथ उमराह करने गई थी

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतती नजर आती हैं। इनकी फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इनकी एक फोटो मक्का से वायरल हुई जिसमें ये अपने भाई अयान के साथ उमराह करने गई थी। लोगों ने इनकी तस्वीरों को खूब पसंद किया और जन्नत को धार्मिक भी बताया।

हिना खान(Hina Khan)

हिना ने रमजान से पहले अपनी फैमिली संग मक्का में उमराह किया

टीवी की दुनियां की खुबसूरत बहु और फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी सउदी अरब के मक्का मदीना गई थी.जहां हिना ने रमजान से पहले अपनी फैमिली संग मक्का में उमराह किया ।इस दौरान हिना खान ने उमराह की लेटेस्ट तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर भी किया।सोशल मीडिया पर हिना खान की इन लेटेस्ट तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद किया गया

था

सानिया मिर्जा(Saniya Mirza)

सानिया मिर्जा पहुंची सऊदी अरब उमराह के लिए

टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की थी । जिसमें वो अपने परिवार के साथ नजर आई।सानिया मिर्जा रमजान के मौके पर उमरा के लिए सऊद अबर पहुंचीं, जहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की । इन फोटोज में सानिया अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रह हैं। हालांकि इन फोटोज के सामने आने के बाद लोग सानिया से उनके शौहर शोएब मलिक को लेकर सवाल कर रहे हैं।

गौहर खान(Gauhar Khan)

गौहर खान भी अपने पति जैद दरबार के साथ उमराह करने गई

रियलिटी शोज और ओटीटी प्लेटफार्म पर हमेशा छाई रहने वाली गौहर खान भी अपने पति जैद दरबार के साथ उमराह के लिए गई हुई थी। उन्होंने अपने फैंस के साथ इन तस्वीरों को शेयर भी किया था। लोगों ने उनकी तस्वीरों को खूब पसंद किया।

Related posts