काजोल से लेकर विक्की कौशल तक ये स्टार फिल्मी फैमिली से बिलॉन्ग करते हुए भी नहीं है नेपोटिज्म किड्स

Star celebrityStar celebrity

कहते हैं बॉलीवुड में यदि आपको नाम कमाना हैं तो आपके पास 2 चीजों का होना बहुत जरुरी है पहला आपका कोई गॉडफादर हों या आपके फादर बॉलीवुड में हों। जिससे आपको एंट्री मिलने आसानी हो।बॉलीवुड में आए दिन नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ती ही रहती है। माना जाता है की नेपोटिज्म की वजह से बॉलीवुड में रियल टेलेंट मिलना मुश्किल हो गया है। लेकिन आपको बता दें ऐसा नहीं है आज भी कुछ सेलीब्रिटी हैं जो भले ही नेपोटिज्म किड्स हैं लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से नाम कमाया है आइए जानते हैं ऐसे सेलीब्रिटी के बारे में जो स्टार किड्स हैं लेकिन नेपोटिज्म प्रॉडक्ट नहीं है।

काजोल

काजोल देवगन

अपनी चुलबुली एक्टिंग से सभी के दिलों में राज करने वाली काजोल एक्ट्रेस तनुजा मुखर्जी की बेटी हैं आपको बता दें काजोल की पूरी फैमिली फिल्म इंडस्ट्री में हैं।इस वजह से इन्हें फिल्मों में जगह आसानी से मिल गई। काजोल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से की थी। काजोल ने एक से बढ़कर एक फिल्में की, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। आज भी लोग उनको एक्टिंग के लिए जानते हैं।

अजय देवगन

बॉलीवुड के सिंघम

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन भी अपनी वाइफ काजोल की तरह ही स्टार किड हैं। लेकिन अजय को भी इंडस्ट्री को चका चौंध भरी दुनिया में किसी तरह की ट्रोलिंग का सामना नहीं करना पड़ा था। बल्कि अजय देवगन को उनके इस फिल्मी कनेक्शन का खूब फायदा मिला था। अपनी धमाकेदार फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अजय, वीरू देवगन के बेटे हैं। लेकिन आज तक उन्होंने स्टार किड्स होने का घमंड नहीं दिखाया। अजय आज एक से बढ़कर एक सुपरहीट फिल्में दें रहें है।

रवीना टंडन

रवीना टंडन हैं सबसे अलग एक्ट्रेस

90 के दशक की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस एक रवीना टंडन की खूबसूरती के चर्चे आज भी बॉलीवुड में हैं। इस खूबसूरत ऐक्ट्रेस का फिल्मों से भी जुड़ाव रहा है। दरअसल रवीना टंडन के पिता रवि टंडन प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक थे। इसी कारण से रवीना भी उन बॉलीवुड स्टार किड्स में शुमार हैं, जिन्हें नेपो किड्स होने के बाद भी खूब प्यार मिला है। लोग आज भी रवीना को उनकी एक्टिंग उनकी क्यूटनेस के लिए पहचानते हैं अब रवीना वेब सीरीज में धमाल मचा रही हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाई जान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर में से एक हैं। सलमान की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। सलमान खान की ही तरह उनके पिता को भी दुनिया जानती है। सलमान लीजेंड सलीम खान के बेटे हैं।लेकिन इसके बावजूद सलमान खान को कभी भी ट्रोलिंग या लोगों के गुस्से का सामना नहीं करना पड़ा है। सलमान के पिता ने कभी उनका सपोर्ट नहीं किया। सलमान ने अपनी मेहनत के दम पर अपना नाम कमाया है।

आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की तो बात ही अलग है। इनका डिसेंट अंदाज सभी को बहुत पसंद आता है आपको बता दें अमीर निर्देशक ताहिर हुसैन के बेटे हैं। अमीर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। आमिर ने कई हिट फिल्में दी हैं आज भी लोग अमीर को अच्छे विषय पर फिल्म बनाने के लिए जानते हैं और उन्हें खूब प्यार देते हैं।

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड ब्यूटी

बॉलीवुड ब्यूटी श्रद्धा कपूर की क्यूटनेस के तो सभी दीवाने हैं आपको बता दें श्रद्धा शक्ति कपूर की बेटी हैं लेकिन श्रध्दा ने अपनी एक्टिंग से अपना नाम कमाया है और आज भी श्रद्धा लोगों के दिलों में राज करती हैं।लोग उन्हें खूब प्यार करते हैं। काफी समय के बाद फिर से श्रद्धा एक्टिंग करने लगी हैं।

विक्की कौशल

विक्की कौशल

कैटरिना कैफ के पति और आज के समय में इंडस्ट्री पर राज करने वाले विक्की कौशल की फ्रैंड फॉलोइंग किसी से कम नहीं हैं। विक्की को आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं। आपको बता दें विक्की के पिता फेमस स्टंट डायरेक्टर हैं। विक्की ने कई हिट फिल्में दी है।

Related posts