राशिफल

आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 14 May 2023

प्रेम राशिफल 14 May 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। इसलिए कोशिश यही करें कि आपका प्रियतम आपसे नाराज़ न होने पाए। रिश्ते में अहंकार को न आने दें।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

आज आप अपने घर-परिवार के बारे में अधिक सोच सकते हैं। हालाँकि पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रह सकता है। लेकिन आप इस दिन को अपने कर्मों से भी अच्छा बना सकते हैं। अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करें और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सही से पालन करें।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 4

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधो में पड़े हैं उन्हें अपने संगी पर आज बार-बार प्यार आएगा। आज भले ही आप अपने प्रेमी से मिल न पाएं लेकिन उनसे फोन पर आप घंटों बात कर सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों की मुलाक़ात आज किसी ख़ास से हो सकती है और वो उनका लाइफ पार्टनर भी बन सकता है।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में चली आ रही परेशानियां आज कम होंगी आज आप अपनी सूझबूझ से विपरीत परिस्थितियों में भी ठीक से व्यवहार कर पाएंगे। अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएँ और परिवार के साथ कुछ पल बिताएँ। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 2

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

जो लोग प्रेम में पड़े हैं उन्हें आज यह अहसास हो सकता है कि प्रेम किसी विशेष दिन का मोहताज नहीं है बल्कि प्रेम से हर दिन खुशनुमा हो जाता है। अपनी भावनाओं को आज आप अच्छी तरह से अपने प्रेमी के सामने व्यक्त कर पाएंगे। प्रेम के जरिये आज आप भी उस संगीत को सुन सकते हैं जो दुनिया के हर गीत को भुलवा देता है।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

अपने परिवार के लोगों, विशेषकर अपनी माताजी के प्रति अधिक स्नेह का भाव रखेंगे और परिवार की ख़ुशियों में अहम भूमिका निभाएंगे। आपका रुझान घर परिवार के प्रति अधिक रहेगा। आज आप अपने घर की साज-सज्जा पर खर्च कर सकते हैं अथवा रेनोवेशन का काम शुरु करवा सकते हैं। नॉर्मल लाइफ को एक चेंज देने के लिए आज आप पूरे परिवार के लिए बाहर से खाना मंगवायें और सभी मिलकर साथ खाएं। फिर देखिए आपके अपनों के चेहरे की मुस्कुराहट कैसे आपके मन को प्रसन्नता देती है।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 2

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

प्रेम संबंधो के लिए दिन उम्दा है आज हाल ए दिल बयां करने के लिए आपको शब्दों को इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा आपका प्रेमी बिना बोले ही आपकी बातों को समझ जाएगा।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में बच्चों के साथ समय बिताना ख़ास होगा। हालाँकि आप कार्य के सिलसिले में अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 3

AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आज का दिन कुछ कड़वे अनुभव लेकर आ सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आज के दिन अपने प्रियतम से न मिलें, ताकि आपके बीच कोई दूरी न आये। यदि मिलना आवश्यक है तो उनकी बात अधिक सुनें और अपनी बात कम करें।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

आज की शाम अपने मित्रों या परिवार वालों के साथ किसी आयोजन या विवाह महोत्सव में शामिल हो सकते हैं।आज आपके लिए आवश्यक होगा कि आप सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें क्योंकि इससे आपके चारों ओर के लोग आपसे खुश रहेंगे। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और परिवार के हित में अच्छे काम करेंगे।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 9

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

आज आपका प्यार परवान चढ़ेगा और जिनसे आप प्रेम करते हैं, उनके साथ समय बिताने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि आप इस दुनिया में सबसे खुशनसीब इंसान हैं।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

पारिवार के सदस्यों के प्रति आपका व्यवहार बहुत अच्छा रहता है और आप सबको बराबर वक्त देने की कोशिश भी करते हैं लेकिन कई बार आपके साथ ऐसा भी हो जाता है कि आप सबकुछ छोड़ छाड़कर कहीं दूर जाने का मन बना लेते हैं। ऐसे विचार आना स्वाभाविक है क्योंकि गुरु बृहस्पति आपको आध्यात्म की ओर जाने के लिए प्रेरित करता है आज के दिन भी आपके मन में ऐसे विचार आ सकते हैं। आध्यात्मिक विषयों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 5

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं उन्हें आज अपने लवमेट से नजदीकी महसूस होगी। आज आप अपने प्रेमी के मुंह से अपनी तारीफ़ सुनकर गदगद हो जाएंगे। जिन जातकों ने अब तक प्रेम जीवन का स्वाद नहीं चखा है उन्हें आज कोई ख़ास मिल सकता है जो उनकी जिंदगी में प्यार के रंग लेकर आ सकता है।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

जिन जातकों को परिवार के सदस्यों से किसी तरह की परेशानियां हैं। उन्हें मुंह फुलाने की वजह उन लोगों से बात करने की जरुरत है।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 5

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

जो लोग प्रेम संबंधों में हैं वो आज अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। हालांकि आपका संगी आपके मनोभावों को समझने में सक्षम होगा और आपके दिल की बात को वो आपके मुंह से निकलवा लेगा। जो लोग अभी तक सिंगल हैं वो आज कल्पनाओं की दुनिया में गोते लगा सकते हैं। आज आप अपने होने वाले जीवनसाथी को लेकर ख्याली प्लाऊ बनाएंगे।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

आज आपको परिवार के लोगों के साथ बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो घर का कोई सदस्य आप पर हावी हो सकता है।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 4

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

प्रेम जीवन में किसी अन्य की वजह से आपका झगड़ा आपके पार्टनर से हो सकता है।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। यदि आप अपने परिवार से दूर रहते हैं तो आज आपको उनकी याद आ सकती है। हालाँकि फोन या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से आप उनसे बातचीत कर सकते हैं। घर में किसी सदस्य की सेहत भी गिर सकती है। ऐसे में आप उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 7

AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

जो लोग प्रेम बंधन में बंधे हैं उनको आज अपने साथी की आँखों में अपने लिए सम्मान दिख सकता है। आप भी आज अपने लवमेट की खूबियों की तारीफ़ करेंगे और प्यार से भरा यह दिन बहुत अच्छे संकेतों के साथ खत्म होगा। जो लोग अभी तक प्यार के अहसास से वंचित हैं उन्हें अपने साथी का इन्तजार अभी और कुछ दिन करना पड़ेगा।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

परिवार में आज पिता के साथ किसी बात को लेकर आपका मन मुटाव हो सकता है इससे बचने के लिए आप किसी अन्य सदस्य की सहायता ले सकते हैं। अगर आप परिवार के साथ नहीं हैं तो आपको आज उनकी कमी खल सकती है।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 5

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

इस राशि के जो जातक प्रेम में हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप अपनी आदर्शवादी सोच से अपने प्रेमी को चौंका सकते हैं। आज आपके प्रेमी को आपमें अपना गुरु दिख सकता है।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

आज आपके घर के सदस्य न केवल आपका सम्मान करेंगे बल्कि आपको आज उनका भरपूर सहयोग भी प्राप्त होगा। उनके इसी सहयोग और अच्छे व्यवहार को देखते हुए ही आप आज अपनी दूसरी तकलीफे भुला दे पाने में कामयाब रहेंगे।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 8

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

यदि आप किसी के प्रेम में हैं तो आपको उनके प्रेम को महत्व देने की आज आवश्यकता होगी। वैसे प्रेम में किसी तरह की जल्दबाज़ी दिखाना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

आज के दिन पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे फल मिलने की पूरी उम्मीद है। आज घर के छोटे सदस्यों को आप अपनी बातों से प्रभावित कर पाएंगे। घर के बड़ों से आज आपको प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 1

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Sunita Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago