राशिफल

आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi – 24 May 2023

प्रेम राशिफल 24 May 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):

जिससे आप प्यार करते हैं वो आज आपके साथ धोखा कर सकते हैं जिससे आपका पूरा दिन उदासी में बीतेगा। इस बात का ख़ास ख्याल रखें कि बदलाव ही जीवन का एक मात्र दस्तूर है, इसलिए परेशान ना हों और जिंदगी में आने वाले अवसर का भरपूर लाभ उठाएं।

मेष पारिवारिक राशिफल (Aries Family Horoscope):

यदि आप का अपने परिजनों से कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो उसे आज सुलझाने का पूरा प्रयास करें, कहीं ऐसा ना हो कि आप इसे सुलझाने में देर कर दें और मामला और ज़्यादा बिगड़ जाए।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 8

आज का वृषभ राशिफल

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

प्रेम जीवन में कोई ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि आज प्रियतम से मुलाक़ात कर आप उनके साथ एक शानदार वक्त गुजार सकते हैं। आपका प्रिय आपसे किसी चीज़ की डिमांड भी कर सकता है। अगर दोनों के बीच ठीक संवाद नहीं है तो इसके चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीज़ें सुलझाई जा सकती हैं।

वृष पारिवारिक राशिफल (Taurus Family Horoscope):

किसी पारिवारिक समारोह में जाना हो सकता है। इस दौरान समाज के प्रभावी लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। घर परिवार में किसी रिश्तेदार से मिलना हो सकता है।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 5

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

एक बात का ध्यान रखें यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और उनके साथ आज आप मिल रहे हैं तो सतर्क रहें क्योंकि आज उन्हीं के सामने आपका कोई अन्य प्रिय आकर आपके गले लग सकता है, इससे आपका प्रेम जीवन संकट में पड़ सकता है।

मिथुन पारिवारिक राशिफल (Gemini Love Horoscope):

आज आपकी आय का अधिकतम हिस्सा परिवार में किसी व्यक्ति के इलाज के ऊपर खर्च होगा। आर्थिक तंगी की वजह से आज आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं लेकिन परिवार में किसी के इलाज पर होने वाले खर्चे को नकारा नहीं जा सकता है। हालाँकि आज कोई करीबी मित्र या रिश्तेदार आपको आर्थिक मदद प्रदान कर सकता है।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 2

आज का कर्क राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

अब बात करें प्रेम जीवन की तो आज आपको अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की सलाह दी जाती है ताकि आप दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जान सकें और आप दोनों के बीच के सभी गिले सिकवे दूर हो जाएँ। इसके आलावा आपके पूर्व प्रेमी से आपकी मुलाकात हो सकती है लेकिन भविष्य को बेहतर बनाने के लिए अपने पास्ट को वर्तमान का हिस्सा ना बनने दें।

कर्क पारिवारिक राशिफल (Cancer Family Horoscope):

पारिवारिक स्तर पर आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे। आज आपकी माता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकती है। बहरहाल आज के दिन विशेष रूप से कुछ भी ऐसा ना करें जिस वजह से आप अपनी माँ की नजरों में बुरे बन जाएँ।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 8

AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

प्रेम संबंधित मामलों में आज थोड़ा धैर्य रखने का दिन है। किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें और अपने प्रियतम को दिल खोल कर सुनें। उन्हें कहीं खाने पर लेकर जाएं और अच्छा फील कराएं।

सिंह पारिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन आज अच्छा रहेगा आपकी माता का आशीर्वाद आज आपके साथ रहेगा। आप भी अपने माता-पिता को आज उचित सम्मान देंगे। भाई-बहनों के प्रति आपके प्यार में आज इजाफा हो सकता है क्योंकि आज आपको अपनी ज़िम्मेदारियों का अहसास होगा।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 3

आज का कन्या राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आज आपका प्यार मुकम्मल होगा। अपने प्रियतम के साथ आप कहीं रोमांस के क्षण व्यतीत कर सकते हैं। साथी की भावनाओं की कद्र करें, इससे आपके प्यार का रिश्ता और भी गहरा होगा।

कन्या पारिवारिक राशिफल (Virgo Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन की गाड़ी भले ही आर्थिक रूप से ठीक न चल रही हो लेकिन फिर भी वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। हालांकि आपकी जेब आपके इस विचार को ज्यादा देर तक चलने नहीं देगी और कुछ समय बाद ही आपको समझ आ जाएगा कि ये काम आने वाले वक्त में हो सकता है अभी नहीं। आज के दिन आप अपनी माता की सेवा कर सकते हैं और आपकी माता भी आपको दुलार करेंगी।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 2

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

इस राशि के जो जातक प्रेम में पड़े हुए हैं उन्हें आज अपने प्रेमी से अलगाव महसूस हो सकता है। वहीं कुछ जातक प्रेम जीवन की परेशानियों को दूर करने और रिश्ते को नया रूप देने के लिए किसी तरह की योजना बना सकते हैं।

तुला पारिवारिक राशिफल (Libra Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में आज सामंजस्य की स्थिति बनाने की कोशिश करें हो सके तो घर के सभी सदस्यों के साथ मिलकर बातें करें और सबके दिल की बात जानने के बाद अपना पक्ष सबके सामने रखें। देखिये परिवार एक ऐसे पेड़ की तरह होता है जिसकी छाया जीवन की कड़ी धूप से आपको सुकून दिलाती है इसलिए परिवार के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को समझने की कोशिश करें।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 7

Also Read: आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):

यदि आप प्यार में हैं तो आज आपका दिन नई उम्मीदों से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में आज आपको गुलाब और केवड़े की खुशबू का अनुभव होगा और पार्टनर के साथ आज आपका दिन काफी अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन को बेहतर करने की आपकी सारी कोशिशें आज खराब हो सकती हैं। घर का कोई सदस्य आपकी विश्वसनियता पर ही सवाल खड़े कर सकता है।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 8

आज का धनु राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

प्रेम जीवन में आज का दिन कुछ कड़वे अनुभव लेकर आ सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आज के दिन अपने प्रियतम से न मिलें, ताकि आपके बीच कोई दूरी न आये। यदि मिलना आवश्यक है तो उनकी बात अधिक सुनें और अपनी बात कम करें।

धनु पारिवारिक राशिफल (Sagittarius Family Horoscope):

इस राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में आज मिले जुले परिणाम मिलने की उम्मीद है। आज घर में आप कोई ऐसी बात छेड़ सकते हैं जिसके पक्ष में बहुत कम लोग होंगे और जो लोग आपके पक्ष में होंगे वो पूरी तरह से आपका साथ देंगे। आज के दिन परिवार में बहस का माहौल बन सकता है लेकिन इस बहस से कोई मनमुटाव की स्थिति नहीं बनेगी।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 6

AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

प्रेम जीवन के चलते आज आपका काम प्रभावित हो सकता है। क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज ख़ूबसूरत भावनाओं का इज़हार कर सकेंगे।

मकर पारिवारिक राशिफल (Capricorn Family Horoscope):

आज आपका पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आप आज बाहर खाने पर जा सकते हैं। अगर आपके घर में कोई शख़्स शादी योग्य है तो आज उसके रिश्ते की बात चल सकती है। आज आपके लिए घर के बड़े लोगों की सेवा और उनका सम्मान करना सबसे लाभदायक रहेगा।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 8

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):

प्रेम जीवन के लिए दिन आज उत्तम रह सकता है। प्रियतम के साथ आज घनिष्ठता बढ़ सकती है।

कुंभ पारिवारिक राशिफल (Aquarius Family Horoscope):

बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 3

आज का मीन राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

आज आपका प्रेम जीवन सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन में थोड़ी और मधुरता लाने के लिए आज आप अपने प्रियतम संग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है।

मीन पारिवारिक राशिफल (Pisces Family Horoscope):

पारिवारिक जीवन में सुधार करने के लिए बीते दिनों में आपने जो प्रयास किये हैं उनके अच्छे फल आज आपको मिल सकते हैं। घर का कोई बुजुर्ग आज आपकी तारीफों के पुल भी बांध सकता है। उनकी तारीफ़ आपको अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करेगी और आपके आत्म विश्वास को प्रबल करेगी।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 3

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Sunita Sharma

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago