राशिफल

Aaj ka Rashifal | 29 फरवरी 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)

(जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है)

इस राशि के जातक, जिन्हें प्रेम संबंधों में अभी तक अनुभव नहीं हुआ है, आज के दिन उनकी आँखें किसी से चार हो सकती हैं। जो जातक पहले से ही प्रेम संबंध में हैं, वे अपने लवमेट को किसी बात पर टोक सकते हैं। अगर आपकी बात सही हुई तो साथी आपकी बात को मानेंगे। आज आपको अपने सामान का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत होगी क्योंकि आज सम्भावना है कि आपकी कोई कीमती वास्तु या तो चोरी हो जाए या आप उसे कही खो दें, जिससे आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है।आपको परिवार में किसी वृद्ध सदस्य के साथ विवाद के कारण आपको चिंता हो सकती है।

आजके दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है, जितना हो सके खुद को घर या ऑफिस के कामों में व्यस्त रखने की कोशिश करें और हो सके तो वक्त निकालकर व्यायाम या योग करें। आपको अपनी सेहत का सबसे ज्यादा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर से गर्भवती महिलाओं या हाल ही में माँ बनी महिलाओं को आज खास ध्यान रखने की जरूरत होगी क्योंकि आज उनके लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। आज उन्हें चलते-फिरते समय अपने विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।

राशि स्वामी- मंगल
आराध्य- हनुमान जी
राशि अनुकूल वार- मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 1

Aaj ka Rashifal मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

(जिनका नाम ई,उ,ए,ओ,वा,वू,वे,वो से शुरू होता है)

आज प्रेमी के साथ भविष्य की योजनाओं पर विवाद हो सकता है, जिससे दोनों एक दूसरे की बातों से असहमत हो सकते हैं।आर्थिक दृष्टिकोण से देखने पर आज आप कुछ ऐसे स्रोतों से धन अर्जित कर सकते हैं, जिनके बारे में आपने कभी सोचा नहीं होगा।बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है।

यदि आपके बिजनेस में एक साझेदारी है तो आपको आज अपने साथी को किसी योजना के लिए मनाने में काफी समय देना होगा। आज आपको अपने व्यवसाय के किसी काम के लिए लंबी यात्रा पर जाने की भी संभावना है और यह यात्रा थोड़ी अस्तव्यस्त भी हो सकती है। आज नौकरी करने वाले लोगों को अपनी बातों को साझा करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।आज स्वास्थ्य में सुधार दिख रहा है जिसके कारण उन लोगों को थोड़ी आराम मिल सकता है जो लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे थे।

राशि स्वामी- शुक्र
आराध्य- श्री दुर्गा जी
राशि अनुकूल वार- शुक्रवार, बुधवार, शनिवार 
आज मेष राशि का शुभ अंक – 1

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

(जिनका नाम का,की,कु,घ,छ,के,को,हा से शुरू होता है)

आज आपका पार्टनर आपको किसी तरह से धोखा दे सकता है, इसलिए आज के दिन चौकन्ना रहें। धन की बचत के बारे में सोचना आजकल बहुत अच्छी बात है। लेकिन इसमें कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं। आप अपनी सूझ-बूझ के साथ इन समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। आज नए निवेश अवसर आपकी ओर आ रहे हैं, उनपर विचार करें। लेकिन आप धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। आपको लग सकता है कि आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए अपने दिन की योजना बेहतर तरीके से बनाएँ।आज परिवार में तालमेल अच्छा हो सकता है और आप उन्हीं के साथ रात का डिनर भी कर सकते हैं और मूवी भी जा सकते हैं और बच्चे से काफी खुश होंगे। इससे आपका मन भी शांत होगा और पुराने पारिवारिक क्लेश को भी खत्म करने के आसार हैं उसके लिए आपको पहल करनी होगी।

आज आपको अपनी सेहत का विशेष रूप से ख्याल रखने की आवश्यकता है। खासकर आवश्यकता से अधिक खाने से बचें। ज्यादा तले भुने और कोलेस्ट्रॉल युक्त भोज्य पदार्थों से आज दूर ही रहें। यदि आप अपने स्वास्थ्य को गंभीरता से लेना शुरू कर दें तो अच्छा होगा। बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक अच्छी लाइफस्टाइल को अपनाना बेहद जरूरी है। सुबह सवेरे उठकर एक्सरसाइज करें अपने खान पान में ताजे फल और ताज़ी सब्जियों को जरूर शामिल करें।आज के दिन, स्वास्थ्य के लिए दिनों के मुकाबले अधिक अच्छा होने के साथ-साथ आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तनों का अनुभव करेंगे।

राशि स्वामी- बुध
आराध्य- श्री गणेश जी
राशि अनुकूल वार- शुक्रवार, बुधवार, शनिवार 
आज मेष राशि का शुभ अंक – 4

आज का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

Aaj ka rashifal: 29 फरवरी 2024 पर आप अपनी मेष राशि, वृषभ राशि और मिथुन राशि के अनुसार अपने राशिफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Sunita Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

4 सप्ताह ago