राशिफल

आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi -02 June 2023

आज 02 June 2023 के धन-सम्पत्ति, व्यवसाय और स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, यह दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा साबित हो सकता है। इस राशिफल का उद्देश्य आपको एक निर्णय लेने में मदद करना है। हालांकि, राशिफल केवल एक संदर्भ में मात्र होता है और इसका निर्णय आपके विवेक पर निर्भर करता है।

आज का मेष राशिफल

मेष धन-सम्पत्ति राशिफल (Aries Wealth Horoscope):

इस राशि के कुछ जातकों के आर्थिक हालात आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के द्वारा अच्छे हो सकते हैं।लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको वापस मिल जाएंगे।

मेष व्यवसाय राशिफल (Aries Career Horoscope):

कारोबारी आज अपने किसी मित्र या रिश्तेदार की वजह से कोई फायदे की डील पा सकते हैं। इस राशि के जो जातक कारोबार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए भी आज दिन अच्छा है लेकिन कारोबार शुरू करने से पहले एक बार किसी अनुभवी शख्स की सलाह अवश्य ले लें। नौकरी पेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष स्वास्थ राशिफल (Aries Health Horoscope):

सेहत आज अच्छी रहेगी। वो लोग जिनको हड्डियों से जुडी परेशानियां हैं अपना ख्याल रखें।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 1

आज का वृषभ राशिफल

वृष धन-सम्पत्ति राशिफल (Taurus Wealth Horoscope):

धन के मामले में आपको अपने खर्च पर काबू रखने की कोशिश करनी चाहिए और केवल आवश्यक वस्तुओं को ही खरीदना चाहिए। ऐसा नहीं कि जिस चीज को खरीदने का मन किया वह खरीदी ली। क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी आमदनी ठीक-ठाक रहेगी लेकिन फिर भी खर्च अधिक ही होंगे।

वृष व्यवसाय राशिफल (Taurus Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में संभलकर चलने की आदत डालिए। गैर ज़िम्मेदाराना व्यवहार अथवा काम के प्रति लापरवाही आपको परेशानियों में डाल सकती है। इसके अलावा अपने आँख और कान खुले रखें, क्योंकि आज आपका कोई छुपा हुआ विरोधी आपको गलत साबित करने की पूरी कोशिश करेगा। इसके अलावा अपनी बातों को सीक्रेट रखना सीखें तथा अपने काम पर फोकस रखें। अपने मन में जो भी बात हो उसको सबके सामने बताने से थोड़ा परहेज करें क्योंकि सामने वाले आपकी कमज़ोरी जानकर उसका लाभ उठाने का ही प्रयास करेंगे। इसलिए आप कैसा महसूस कर रहे हैं यह बात हर किसी को ना बताएं।

वृष स्वास्थ राशिफल (Taurus Health Horoscope):

मानसिक तनाव की वजह से स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। योग-ध्यान का सहारा लेंगे तो कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 9

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन धन-सम्पत्ति राशिफल (Gemini Wealth Horoscope):

अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए आपको धन की बचत पर ध्यान देना होगा। इसका आपको भविष्य में लाभ होगा। धन को सोच-समझकर और ज़रुरी मदों पर ख़र्च करें।

मिथुन व्यवसाय राशिफल (Gemini Career Horoscope):

आज आपको कार्यक्षेत्र में भी परिणाम अपने हक़ में मिलेंगे। साथ ही आज आपका बॉस या सीनियर्स आपके काम से खुश होकर आपकी सराहना करेंगे जिससे आपको भविष्य में आर्थिक तौर पर फायदा मिलेगा। आपके कार्य करने की क्षमता को देख सीनियर्स का भी सपोर्ट आपको मिल सकता है। इसके अलावा अभी तक आपको ऑफिस के जिस भी काम को करने में कठिनाई महसूस हो रही थी आज आप अपनी क्रिएटिविटी से उसे भी बहुत अच्छे से कर पाएंगे। यदि आप बेरोज़गार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको कहीं से कॉल आ सकती है जिससे आपकी उम्मीद बंधेगी। वहीँ अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज आपकी मेहतन रंग लाएगी और आप अपनी सूझबूझ से जिस कार्य का फल पिछले दिनों से चाह रहे थे आज वो फल आपके हक़ में आ सकता है। लेकिन उसके लिए आपको भी अपने आपको उस काबिल दिखाना होगा।

मिथुन स्वास्थ राशिफल (Gemini Health Horoscope):

स्वास्थ्य का मिजाज आज थोड़ा बिगड़ सकता है इसलिए जितना हो सके संतुलित भोजन खाएं और व्यायाम करें।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 2

Also Read: आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi

आज का कर्क राशिफल

कर्क धन-सम्पत्ति राशिफल (Cancer Wealth Horoscope):

आज आपको अपने अतिरिक्त धन को संभालकर रखने की ज़रूरत होगी, क्योंकि यही धन भविष्य में आपको न केवल आने वाली कई मुसीबतों से बचाएगा बल्कि ये आपके काम भी आ सकता है। इसके अलावा जो-जो परेशानियां धन को लेकर आपके जीवन में आती हैं इस बारे में विचार करते हुए इस बात को समझना चाहिए कि इनके पीछे की वजह अक्सर आप ही होते हैं, क्योंकि कई बार आप धन को ऐसे खर्च कर देते हैं जैसे उसकी कोई अहमियत ही नहीं जिसका पछतावा आपको बाद में होता है।

कर्क व्यवसाय राशिफल (Cancer Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में आज आप की बल्ले-बल्ले होगी। आप जिस काम में भी हाथ डालेंगे, उसी में सफलता हाथ लगेगी। सभी लोग आपकी तारीफ करेंगे और आप अपनी तारीफ सुनकर भुला नहीं पाएंगे। सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें और अपनी तारीफ सुनकर अधीर ना हों। एक बात का ध्यान रखें कि कोई समस्या आती है तो आपको उसका सामना करना चाहिए ना कि उससे डर कर भागना चाहिए। क्योंकि यदि आप उससे डर कर भाग जाएंगे तो वह आपका पीछा अवश्य करेगी और भविष्य में आप के लिए बड़ी चुनौती बन कर प्रस्तुत होगी। इसलिए समझदार बनें और साहस के साथ हर चुनौती का सामना करें।

कर्क स्वास्थ राशिफल (Cancer Health Horoscope):

आज आपको हल्का बुखार रह सकता है। इस दौरान आपको थकान महसूस हो सकती है। इसलिए आराम करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 3

AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह धन-सम्पत्ति राशिफल (Leo Wealth Horoscope):

आज के दिन आपको खर्चा करना पड़ सकता है जिससे आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं।

सिंह व्यवसाय राशिफल (Leo Career Horoscope):

आज कार्य क्षेत्र में ऐसी परिस्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं जिनसे आपका नुकसान होना संभव है। इसलिए अपने काम पर पूरा फोकस रखें।

सिंह स्वास्थ राशिफल (Leo Health Horoscope):

आज आप ख़ुद को सुकून की स्थिति में पाएंगे और ज़िंदगी का लुत्फ़ पूरी तरह से उठा पाएंगे।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 2

आज का कन्या राशिफल

कन्या धन-सम्पत्ति राशिफल (Virgo Wealth Horoscope):

आज आपका आर्थिक पक्ष बेहद मजबूत दिखाई दे रहा है। आपको कहीं से आर्थिक लाभ हो सकता है। दैनिक आमदनी के बढ़ने के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। शेयर बाज़ार, सट्टा बाज़ार या फिर लॉटरी आदि में आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। म्यूअचल फंड में निवेश करना लाभकारी सौदा हो सकता है। वहीं शेयर मॉर्केट में इंट्रा ट्रे ट्रेडिंग से भी लाभ होने की संभावना है। यदि आपने पर्सनल या फिर होम लोन के लिए अप्लाई किया है तो आज उसमें आपको सफलता मिल सकती है। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे।

कन्या व्यवसाय राशिफल (Virgo Career Horoscope):

कारोबारियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज के दिन लाभ और व्यय लगभग बराबर हो सकता है। अगर आप सोच समझकर चलते हैं तो बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के लोग आज उस तरह कार्यक्षत्र में काम कर सकते हैं जैसे वो अक्सर करना चाहते हैं। आज आप समय बर्बाद करने से बचेंगे और लोगों से भी कम ही बातचीत करेंगे।

कन्या स्वास्थ राशिफल (Virgo Health Horoscope):

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहने वाला है, आज स्वास्थ्य अच्छा रेहगा और मन प्रसन्न रहेगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 9

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – Astroganit: Panchang,Horoscope,Kundli

आज का तुला राशिफल

तुला धन-सम्पत्ति राशिफल (Libra Wealth Horoscope):

चंद्रमा आपके आर्थिक जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहा है। इसलिए आज आपको धन लाभ होने के भी योग हैं। शेयर बाज़ार में किया गया निवेश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इसके बावजूद भी मैं आपसे यही कहना चाहूँगी कि कोई भी आर्थिक निर्णय आँख-मूंदकर न करें।

तुला व्यवसाय राशिफल (Libra Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

तुला स्वास्थ राशिफल (Libra Health Horoscope):

स्वास्थ्य को लेकर आपका नजरिया अच्छा है आप स्वस्थ रहने के लिए कई प्लान बनाते हैं लेकिन इन प्लान्स को कार्यरूप में परिणित करना भी अति आवश्यक है।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 9

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक धन-सम्पत्ति राशिफल (Scorpio Wealth Horoscope):

आर्थिक जीवन में तरक्की पाने के लिए आप आज कोई नायाब आइडिया या विचार निकाल सकते हैं। इसके अलावा आज यदि आप शेयर मार्किट और रियल एस्टेट में निवेश करते हैं तो इससे आगे जाकर आपको काफी फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक व्यवसाय राशिफल (Scorpio Career Horoscope):

कारोबारियों को आज के दिन किसी सेमिनार में जाने का मौका मिल सकता है। जो लोग नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं उन्हें आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मिलकर विचार-विमर्श करना चाहिए। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के लोग आज समय से पूर्व ही घर जाने की सोच सकते हैं। आज आपका मन आपको आने वाले वक्त की कल्पनाओं में ले जाएगा जिस वजह से आप एकाग्र नहीं हो पाएंगे।

वृश्चिक स्वास्थ राशिफल (Scorpio Health Horoscope):

सेहत के नज़रिए से बात करें तो ग्रह नक्षत्र आपके अनुकूल नज़र आ रहे हैं। दशम भाव का चंद्रमा आपको आज दुरुस्त रखेगा। आप अपने आपको फिट महसूस करेंगे। यदि किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उसमें सुधार होने की संभावना है।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 9

आज का धनु राशिफल

धनु धन-सम्पत्ति राशिफल (Sagittarius Wealth Horoscope):

आज के दिन धन के मामले में थोड़ा सोच-समझकर काम लें और किसी भी भागीदारी यानी की साझेदारी वाले व्यवसाय में बिल्कुल भी निवेश ना करें। क्योंकि ऐसा करना कुएँ में गिरने के समान होगा और आपको धन हानि होने की संभावना रहेगी। आज के दिन किसी को अपना धन भी उधार ना दें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना कम रहेगी। पैसे का सोच समझकर लेन देन करें और व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाएँ।

धनु व्यवसाय राशिफल (Sagittarius Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में आपकी नयी योजनाएं और जानकारी आपको प्रशंसा का पात्र बनाएंगी और आप बॉस की नजरों में एक अच्छे कर्मचारी की छवि बनाने में सफल हो पाएंगे। ऐसे लोगों के संपर्क में भूलकर भी ना आएं जो आपके मान सम्मान को आघात पहुंचाते हों। कारोबार की स्थिति आज सामान्य रहने की संभावना है।

धनु स्वास्थ राशिफल (Sagittarius Health Horoscope):

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अनुकूल रहेगा। दिन की शुरुआत से ही आप खुद को चुस्त-दुरुस्त और ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे। मानसिक तौर पर मजबूती प्राप्त करने के लिए आपको खुली हवा में गहरी सांस लेनी चाहिए और योग तथा ध्यान का अभ्यास करना चाहिए।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 1

AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर धन-सम्पत्ति राशिफल (Capricorn Wealth Horoscope):

आर्थिक स्थिति आज सामान्य से काफी निम्न रह सकती है, किसी काम में लागए पैसे आज डूब सकते हैं।

मकर व्यवसाय राशिफल (Capricorn Career Horoscope):

आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अच्छे संकेत कर रहा है। आज आपको करियर में तरक्की पाने का अवसर मिल सकता है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहें हैं तो आज आपको इस संबंध में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आईटी, एनीमेशन, रोबोटिक्स आदि फील्ड में कार्य कर रहे जातकों को आज अच्छा खासा मुनाफ़ा हो सकता है। जहाँ तक व्यापार करने वाले जातकों का सवाल है तो उन्हें भी आज अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज आप व्यापार में कोई लाभ का समझौता कर सकते हैं। इसके अलावा अगर साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो आप अपने विस्तार के बारे में कोई ठोस योजना बना सकते हैं।

मकर स्वास्थ राशिफल (Capricorn Health Horoscope):

स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़े चिंतित हो सकते हैं लेकिन चिंता करने से बेहतर होगा कि आप स्वास्थ्य को सुधारने के लिए काम करें।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 1

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ धन-सम्पत्ति राशिफल (Aquarius Wealth Horoscope):

किसी मित्र को पैसे उधार देने की वजह से आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुंभ व्यवसाय राशिफल (Aquarius Career Horoscope):

कार्यस्थल पर आज आपको कोई नया कार्य मिल सकता है। यह कार्य आपके लिए चुनौतीभरा ज़रुर रह सकता है, परंतु इसे करने में आपको आनंद की अनुभूति भी प्राप्त होगी। किस्मत की बजाय अपने कर्म पर भरोसा रखें क्योंकि कर्म ही आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को भुनाने का पूरा प्रयास करें। क़ारोबार से जुड़े जातकों को आज व्यापार में अच्छे अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। वस्त्र एवं फूड से संबंधित व्यापार करने वाले जातकों को आज अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

कुंभ स्वास्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope):

आज आपके लिए किसी भी बात को लेकर चिल्लाना या झल्लांना आपकी सेहत को ख़राब कर सकता है। लिहाजा अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए कोई भी ऐसा काम ना करें जो आपको मानसिक रूप से परेशान करता हो। बेहतर स्वास्थ्य के लिए मानसिक तनाव से दूर रहना काफी आवश्यक है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को विशेष रूप से आज ऐसी स्थिति से दूर रहने की सलाह दी जाती है जो आपको तनाव में डालती हो।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 5

आज का मीन राशिफल

मीन धन-सम्पत्ति राशिफल (Pisces Wealth Horoscope):

आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। अपने ख़र्चों में लगाम लगाएं। अनावश्यक चीज़ों पर ख़र्चा न करें और अधिक से अधिक बचत पर ध्यान दें।

मीन व्यवसाय राशिफल (Pisces Career Horoscope):

आज ग्रह नक्षत्र का नकारात्मक प्रभाव आपके कार्य क्षेत्र पर पड़ सकता है। इस बात को ध्यान रखते हुए आपको अपना कार्य करना होगा अन्यथा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

मीन स्वास्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope):

ग्रह-नक्षत्र के मुताबिक आज आपको स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। यदि आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो आपको सख्ती से परहेज करने की आवश्यकता है। आप आज पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे और अपनी फिटनेस से दूसरों को भी प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन इस बीच आपको अपने ग़ुस्से पर कंट्रोल करना होगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 6

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Prachi Jain

Prachi Jain has become a trusted name for those seeking the latest updates and captivating stories from the world of Bollywood and beyond. Her editorial prowess is truly exceptional, as she combines her sharp journalistic skills with a deep passion for the entertainment industry, making every piece of news she oversees a masterpiece in its own right. Prachi's specialized in astrological articles as well. Prachi's editorial acumen extends beyond simply reporting the facts; she possesses a unique ability to contextualize events, trends, and controversies, offering readers a comprehensive understanding of the complex and ever-evolving landscape of entertainment. Her work is characterized by the depth of analysis, keen observation, and a knack for presenting even the most intricate topics in a reader-friendly manner.

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago