ईश्वर उस एहसास का नाम है
जो हमें साहस देता है
कठिनाइयों से जूझने का
उन क्षणों में जब हमारी हिम्मत टूट रही हो

ईश्वर मित्र है बुरे दिनों का
जो पथरीली राहों पर
नहीं छोड़ता साथ
देता है प्रेरणा
भरता है आत्मविश्वास

ईश्वर प्रकाश है
जो विपत्तियों के अंधकार में
करता है मार्गदर्शन
खोने नहीं देता हमें
ले जाता है मंज़िल तक
सुरक्षित

ईश्वर की चौखट ही
एकमात्र ऐसी चौखट है
जहाँ सर झुकाने पर
नहीं गिरता हमारा आत्मसम्मान
बढ़ता है मान
ऊँचा उठता है
हमारी चेतना का स्तर
ईश्वर के द्वार से नहीं आता
कभी कोई निराश लौटकर…!!

सपना जैन
Sapna Jain

I m a Poet and Writer ....you can read my Poems and Ghazals on different platforms like Poetistic and Gazabkhabre.com ...also you can connect with me on my YouTube channel

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago