कहते हैं शादी जन्मों जन्मों का साथ होता है।दो लोग जब एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधते है तो वो जन्मों जमनातर के लिए एक दूसरे के हो जाते है।लेकिन इसी प्यारे खुबसुरत से रिश्ते में जब किसी वजह से दरार आ जाए तो यह अनमोल सफर एक पल में ही खत्म हो जाता है। हमारे खिलाड़ियों के रिश्ते में कम ही दरार देखने को मिलती है।लेकिन आपको बता दें मैदान में जीतने वाले ये खिलाड़ी अपने जीवन में हार गए है।आइए जानते है कौनसे वो खिलाड़ी है जिनके तलाक हुए है।
मोहम्मद अजहरुद्दीन
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने भी अपनी पहली पत्नी नौरीन से तलाक लिया था. दोनों ने 1987 में शादी रचाई थी लेकिन ये शादी नौ साल ही चल सकी. 1996 में दोनों अलग हो गए. इन दोनों के तलाक की वजह अजहरूद्दीन का फिल्म अभिनेत्री संगीता बिजलानी से अफेयर था. बाद में ये दोनों भी अलग हो गए।
दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक की पहली शादी भी ज्यादा चल नहीं सकी.उन्होंने निकिता नाम की लड़की से 2007 में शादी की थी लेकिन 2012 में दोनों का तलाक हो गया. इन दोनों के तलाक की वजह निकिता और कार्तिक के दोस्त तमिलनाडु के क्रिकेटर मुरली विजय के बीच अफेयर बताया जाता है.
जवागल श्रीनाथ
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने 1999 में ज्योत्सना नाम की लड़की से शादी की लेकिन दोनों ज्यादा दिनों तक इस रिश्ते को कायम नहीं रख पाए. 2003 में श्रीनाथ ने खेल को अलविदा कह दिया था. इसके चार साल बाद यानी 2007 में श्रीनाथ और ज्योत्सना का तलाक हो गया.
