हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य पंड्या हुए २ महीने के पुरे मां नताशा ने शेयर की फोटो

Natasha Stankovic son Agastya PandyaNatasha Stankovic son Agastya Pandya

हार्दिक पंड्या और नतासा स्तनकोविक का बेटा अगस्त्य 2 महीने का हो चूका है। हार्दिक की मंगेतर नताशा ने 30 जुलाई 2020 को बेटे को जन्म दिया था।

2 महीने का होने पर नताशा ने बेटे अगस्त्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसे देख कर लोगों ने कहा कि अगस्त्य तो बिल्कुल हार्दिक जैसा लगता है। कुछ लोगों ने तो अगस्त्य को हार्दिक की फोटोकॉपी ही बता दिया

2 मंथ्स बर्थडे पर हार्दिक की माँ नलिनी पंड्या पोते के साथ खेलते और पोज़ देते नजर आई। हार्दिक के माता पिता पोता पा कर बेहद खुश है और अक्सर उसके साथ खेलते हुए नजर आते है ।
हार्दिक पंड्या फिलहाल दुबई में हैं और आईपीएल खेल रहे हैं वही नताशा बेटे अगस्त्य की देखभाल में बिजी है।

नतासा एक सर्बियन मॉडल हैं, जिन्होंने प्रकाश झा की फिल्म ‘सत्याग्रह’ से बॉलीवुड में शुरुआत की. उन्होंने 2014-15 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ में भाग लिया। इसके अलावा नतासा नच बलिये सीजन 9 में अली गोनी के साथ नजर आ चुकी है। नतासा ने कुछ बॉलीवुड फिल्मो के साथ साथ तमिल और कन्नड़ फिल्मों में डांस नंबर किये है।

हार्दिक और नताशा ने इसी साल 1 जनवरी को सगाई कर सभी को चौका दिया था वही 30 जुलाई को उनके घर बेटे का जन्म हुए

Related posts