Tellytown News

इन सवालों के जवाब दे कर KBC सीजन 12 की पहली करोड़पति बनी नाजिया नसीम

सोनी चैनल के शो कौन बनेगा करोड़पति शो को अपने सीजन 12 का पहला करोड़ पति मिल गया है. 11 नवंबर की रात प्रसारित हुए एपिसोड में अमितभ बच्चन ने केबीसी-12 का 7 करोड़ रुपए का सवाल पूछा था. दिल्ली की नाजिया नसीम सीजन 12 की पहली कंटेस्टेंट है जिन्होंने 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया था इससे पहले कोई भी कंटेस्टेंट 1 करोड़ तक नहीं पहुंचा था, लेकर नाजिया को 7 करोड़ वाले सवाल का सही उत्तर नहीं पता था इसलिए उन्होंने एक करोड़ रुपए जितने के बाद ही गेम को क्विट कर दिया था. 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचने के लिए नाजिया ने 15 सवालों का सामना किया. 12 लाख 50 हजार के सवाल तक नाजिया बिना किसी लाइफ लाइन को उसे करे समझदारी के साथ आगे बढ़ते गयी और सीजन 12 की पहली करोड़ पति बन गई. तो आइए जानते है क्या थे वो सवाल और उनके जवाब.

16वां सवाल- 7 करोड़ रुपये

सवाल- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में कहां सबसे पहली बार आजाद हिंद सरकार कि उद्घोषणा की थी? इस सवाल के चार ऑप्शन थे-

a कैथे सिनेमा हॉल
b फोर्ट कैनिंग पार्क
c नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर
d नेशनल गैलरी सिंगापुर

सही जवाब-

कैथे सिनेमा हॉल

15वां सवाल- 1 करोड़ रुपये

सवाल- इनमे से किस अभिनेत्री ने कभी सवश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता?

a दीपिका चिखलिया
b रूपा गांगुली
c नीना गुप्ता
d किरन खेर

सही जवाब-

रूपा गांगुली

14वां सवाल- 50 लाख रुपये

इनमे से कौन 1920 में अलीगढ मुस्लिम विश्व विद्यालय के पहले कुलाधिपति बने?

a सुल्तान जहाँ बेगम
b मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
c सर सैयद अहमद खान
d मीर उस्मान अली खान

सही जवाब-

सुल्तान जहां बेगम

13वां सवाल- 25 लाख रुपये

सवाल- ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला एकल विजेता को प्रदान की जाने वाली ट्रॉफी का नाम, किस दिग्गज टेनिस खिलाडी के नाम प रखा गया है?

a डेफ्ने एकहर्स्ट
b मार्ग्रेट कोर्ट
c इवोन गूलागोंग कौली
d लेस्ली बाउरी

सही जवाब-

डेफ्ने एकहर्स्ट

12वां सवाल- 12 लाख 50 हजार रुपये

सवाल- कण्व वंश ने 73 ईसा पूर्व के आस पास, इनमें से किस राजवंश को सत्ता से बेदखल कर मगध की सत्ता प्राप्त की थी?

a मौर्य वंश
b शुंग वंश
c पाल वंश
d चेर राजवंश

सही जवाब-

शुंग वंश

11वां सवाल- 6 लाख 40 हजार रुपये

सवाल- साल 2020 में बनी बायोपिक फिल्म गुल मकई इनमें से किस पर्सनैलिटी पर आधारित है?

a बेनजीर भुट्टो
b आएशा चौधरी
c ग्रेटा थनबर्ग
d मलाला यूसुफजई

सही जवाब-

मलाला यूसुफजई

10वां सवाल- 3 लाख 20 हजार रुपये

सवाल- वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहे इस पक्षी की पहचानिए

a ग्रेट हॉर्नबिल
b आइबिस
c लार्क
d मोआ

सही जवाब-

ग्रेट हॉर्नबिल

9वां सवाल- 1 लाख 60 हजार रुपये

सवाल- इस ऑडियो क्लिप में जिस नेता की आवाज़ सुनाई दे रही है, उन्होंने इस में से किस मंत्रालय का कार्यभार नहीं संभाला है?

a मानव संसाधन विकास
b महिला एवं बल विकास
c कपड़ा
d विधि एवं न्याय

सही जवाब-

विधि एवं न्याय

8वां सवाल- 80 हजार रुपये

सवाल- कौन सा उपन्यास, जिस पर 2020 में मीरा नायर ने एक टीवी सीरीज बनाई, मेहरा, कपूर, खान और चटर्जी नामक चार भारतीय परिवारों के जीवन के इर्द- गिर्द घूमता है?

a द ग्रेट इंडियन नोवेल
b अ सूटेबल बॉय
c अ फाइन बैलेंस
d द गोल्डन गेट

सही जवाब-

अ सूटेबल बॉय

7वां सवाल- 40 हजार रुपये

सवाल- जामताड़ा शहर किस भारतीय राज्य में स्थित है?

a. झारखंड
b. उड़ीसा
c. बिहार
d. पश्चिम बंगाल

सही जवाब-

बिहार

छठा सवाल- 20 हजार रुपये

सवाल- इनमें से कौन इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक नहीं है?

a. सलत
b. जकात
c. हदीस
d. हज

सही जवाब-

हदीस

5वां सवाल- 10 हजार रुपये

सवाल- दीदी तेरा देवर दीवाना गाने में माधुरी दीक्षित ने किस रंग की साड़ी पहनी थी? जो बाद में देश में एक फैशन ट्रेंड बन गया.

a. हरा
b. लाल
c. पीला
d. बैंगनी

सही जवाब-

बैंगनी

चौथा सवाल- 5000 रुपये

सवाल- सितंबर 2020 में किस प्रसिद्ध मोटरसाइकिल ब्रांड ने भारत में अपने विनिर्माण परिचालन को बंद करने की घोषणा की?

a. हार्ले डेविडसन
b. ट्राइंम्फ
c. इंडियन
d. आर्कटिक कैट

सही जवाब-

हार्ले डेविडसन

तीसरा सवाल- 3000 रुपये

सवाल- रजत शर्मा, सोनिया सिंह, राहुल कंवल और सुमित अवस्थी ये सभी किस पेशे से जुड़े हैं?

a. एस्ट्रोलॉजी
b. पत्रकारिता
c. चिकित्सा
d. कानून

सही जवाब-

पत्रकारिता

दूसरा सवाल- 2000 रुपये

सवाल- इनमें से किस टर्म का इस्तेमाल रैकेट से खेले जाने वाले एक खेल में स्कोर के लिए होता है?
a. हेट
b. लव
c. डाउन
d. अप

सही जवाब-

लव

पहला सवाल- 1000 रुपये

सवाल- कोल्ड ब्रू, लात्ते और एस्प्रेसो, ये तीनों किस प्रकार के पेय पदार्थ हैं?
a. चाय
b. फलों का रस
c. कॉफी
d. लस्सी

सही जवाब- कॉफी

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago