Categories: Entertainment News

#MetGala में अपने लुक को लेकर ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा, इससे पहले भी उड़ चूका है अजीबो-गरीब ड्रेस को लेकर मजाक

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) में मंगलवार को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का बेहद ही अनोखा लुक देखने को मिला। 72वें मेट गाला में इस साल तीसरी बार पहुंची प्रियंका चोपड़ा  पति निक जोनास के हाथो में हाथ डाले नजर आई।

साल 2017 में पहली बार प्रियंका और निक इसी इवेंट पर साथ में  रेड कारपेट पर नजर आये थे और उसके बाद से ही उनके अफेयर की चर्चा होने लगी लगी थी।  पिछली बार भी प्रियंका के Met Gala रेड कारपेट लुक के काफी मेम्स बनाये गए थे पर इस बार उनका लुक वाकई चौका  देने वाला था।

प्रियंका चोपड़ा इस साल  Dior का सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहने नजर आईं। ग्रे-येलो-पिंक फेदर लगे हुई इस थाई हाई स्लिट गाउन के साथ उन्होंने शिमरी टाइट्स पहने थे। चोपर्ड ब्रांड की ज्वैलरी और एक ड्रामेटिक क्राउन के साथ प्रियंका ने काफी अजीब मेकअप किया था लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने पिंक लिपस्टिक लगाया। आईब्रो को ग्रे एंड वाइट शेड दिया और व्हाइट आईलाइनर का इस्तेमाल किया।

वही निक की बात करे तो वे व्हाइट सूट में दिखाई दिए। उन्होंने कानो में एयरिंग्स भी पहन रखे थे साथ में निक ने प्रियंका के सैंडल्स के मैचिंग के शिमर टाइप के शूज पहने थे।

प्रियंका की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस उनका खूब मजाक उड़ा रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा काफी डरावनी लग रही है। वह किसी को वह चुड़ैल से कम नहीं लग रही है।प्रियंका की फोटोज पर यूजर तरह तरह के कमैंट्स कर रहे है। एक यूजर ने कहा ‘प्रियंका इंडिया से तो इंसान के रूप में गईं थीं। वहां जाकर क्या हो गया?’ दूसरे ने कहा ये क्या पागलपन है। तुम तो अपने फ़ैंस को बिना हमले के ही मार डालोगी।”

एक यूजर ने कमेंट किया है, “एक थी डायन लुक।” एक अन्य यूजर का कमेंट है, “ये हादसा कैसे हुआ?”, एक यूजर ने लिखा है, “बच्चे को कैसे डराना है? यह पिक्चर दिखा दीजिए।” एक यूजर ने प्रियंका से पूछा है, “क्या चाहती हो बहन।”

हालांकि, कई यूजर्स हैं जो प्रियंका के लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि मेट गाला का थीम ही ऐसी होती है और प्रियंका ने उस थीम के हिसाब के एक दम सही लुक दिया है।

इसके पहले साल 2018 में भी इसी इवेंट में प्रियंका ने हैवी महरून कलर की वेलवेट गाउन पहनी थी जिसमे गोल्डन चैन अटैच्ड थी जो हेड जूलरी के रूप में थी उन्होंने अपना लुक मेहरून लिपस्टिक से पूरा किया।

2017 में  प्रियंका चोपड़ा अपने लुक के कारम ट्रोल हुई थीं।   प्रियंका ने मोस्ट ड्रामेटिक आउटफिट पहना था। वे आइकॉनिक खाकी ट्रेंट कोट में नजर आई थीं। इस आउटफिट में सबसे ज्यादा हाईलाइट में रहा कोट में अटैच लॉन्ग ट्रेन।कुछ यूजर्स ने उनसे चाय की मलाई तो किसी ने बारिश से बचने के लिए टेंट करार दिया था।

वैसे तो  प्रियंका का फैशन सेन्स काफी अच्छा है पर लगता है सेलिब्रिटीज से भी कभी कभी गलती हो जाती है।

पर्सनल लाइफ की बात करे तो प्रियंका हाल ही में अपनी फैमिली के साथ डिनर पर नजर आई थी। उन्होंने भारत में चल रहे लोक सभा चुना में अपना वोट भी डाला।  प्रियंका भारत अपने भाई सिद्धार्त की शादी के लिए आये थी पर किन्ही कारणों से उनके भाई की शादी टूट गई  है इसके बाद प्रियंका वापस US लोट गई।

प्रियंका इस साल बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज़ पिंक में फरहान अख्तर के साथ नजर आने वाली है।

Sunita Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago