शाहीर शेख ने की गर्लफ्रेंड रुचिका से कोर्ट मैरिज

Shaheer Sheikh ties the knot with Ruchika kapoor in courtShaheer Sheikh ties the knot with Ruchika kapoor in court

टेलीविज़न के मोस्ट हैंडसम ऐक्टर और चॉकलेट बॉय की लिस्ट मे शाहीर शेख शामिल हैं. ख़बर के मुताबिक शाहीर ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका से कोर्ट मैरिज कर ली है. कोरोना महामारी के चलते दोनों ने कोर्ट मैरिज करी वही खबर है कि दोनों अगले साल पूरे रीति रिवाज के साथ ट्रडिशनल वेडिंग करेंगे.

Shaheer Sheikh ties the knot with Ruchika kapoor in court

एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहीर ने बॉम्बे टाइम्स से बात की और रुचिका से अपने रिश्ते की कुछ बातें शेयर कि शाहीर ने रुचिका के लिए कहा, ‘भावनाओं की बात करें तो रुचिका बहुत ईमानदार हैं. साथ ही शाहीर ने अपने रिश्ते की खास बात बताई कि ये दोनों पहले दोस्त हैं उसके बाद लवर्स. शाहीर ने आगे कहा कि एक एक्टर होने के नाते, मुझे हमेशा कैमरा के सामने एक्टिंग करनी पड़ती है लेकिन मुझे ऐसा पार्टनर मिल गया है जिसके साथ मैं, मैं रह सकता हूं. शाहीर ने कहा है कि मुझे घूमना बेहद पसंद है और आखिरकार मुझे सही साथी मिल गया. साथ ही शाहीर रुचिका के साथ अपनी कभी ना खत्म होने वाली यात्राओं के लिए भी काफी बेसब्र है. ‘

Shahir Sheikh married his girlfriend Ruchika Kapoor

रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट मैरिज के बाद यह कपल शाहीर के होमटाउन जम्मू चले गए, वहाँ शाहीर के घर पर ही उनका छोटा सा फंक्शन किया गया. इसके बाद मुंबई में रुचिका के घर पर भी इस कपल का फंक्शन हुआ.

Shaheer Sheikh and Ruchika Kapoor

आपको बता दें कि हाल ही में शहीर ने सोशल मीडिया पर अपने और रुचिका के रिश्ते को स्वीकारा था उसके बाद शाहीर ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें शाहीर ने रुचिका का हाथ पकड़ा हुआ था और रुचिका ने उनकी सगाई की रिंग पहनी हुई थी. इस फोटो को शेयर कर शहीर ने लिखा था, ‘ #TuHasdiRave अपनी बाकी जिंदगी के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं.’

Related posts