Today Bollywood update: साउथ सुपरस्टार राम चरण कर सकते हैं अपना हॉलीवुड डेब्यू से लेकर फिर फ्लॉप हो सकती है रनबीर कपूर की फिल्म

Bollywood update latestBollywood update latest

राम चरण ने दिया हॉलीवुड फिल्म का इशारा

राम चरण करेंगे हॉलीवुड डेब्यू

आरआरआर (RRR) स्टार राम चरण (Ram Charan) इन दिनों अमेरिका में ऑस्कर्स 2023 के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। सुपरस्टार राम चरण की फिल्म आरआरआर ऑस्कर्स की रेस में हैं। इधर, एक इंटरव्यू के दौरान राम चरण ने इशारा दिया कि उनके पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान जल्दी हो सकता है। इसके बाद सुपरस्टार राम चरण के फैंस में खासा क्रेज देखा गया।

सूर्या ने ऑस्कर्स 2023 के लिए कास्ट किया वोट

तमिल सुपरस्टार सूर्या ऑस्कर्स 2023 के कमिटी मेंबर बने

तमिल सुपरस्टार सूर्या ऑस्कर्स 2023 के कमिटी मेंबर बने हैं। तमिल सुपरस्टार को इस साल ऑस्कर्स परिवार की ओर से आमंत्रित किया है। जिसकी वजह से उन्हें वोट कास्ट करने का मौका मिला है। सुपरस्टार सूर्या ने इस मौके का फायदा उठाया और ऑस्कर्स 2023 के लिए अपनी ओर से वोट कर दिया है। जिसकी तस्वीर सुपरस्टार ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सलमान खान

सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सलमान

एक्टर सलमान खान भी सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे थे। बता दें कि सतीश कौशिक ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘तेरे नाम’ डायरेक्ट की थी।

आलिया ने नवाजुद्दीन के मैनेजर पर लगाए संगीन आरोप

आलिया ने नवाजदुद्दीन पर बेटी का ही रेप करवाने का आरोप लगाया

आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बयान पर रिएक्ट करते हुए कहा कि तुम एक गैर जिम्मेदार पिता हो, जिसने अपनी नाबालिग बेटी को अपने मेल मैनेजर के साथ एक ही होटल में ठहराया था। मुझे इस बात का पता तक नहीं था कि आपने मेरी बेटी को मैनेजर के साथ दबई भेज दिया है। इस दौरान आपके मैनेजर ने मेरी बेटी को गलत तरीके से छुआ और उसे बार-बार गले लगाया था। जबकि मेरी बेटी मैनेजर से कह रही थी कि वह असहज महसूस कर रही है। आप मेरी बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं

श्रध्दा और रनबीर की फिल्म क्या होगी फ्लॉप

तू झूठी में मक्कार हो सकती है फ्लॉप

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्‍कार’ ने दूसरी दिन करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, ओपनिंग डे के मुकाबले इस फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है।

Related posts