Travel

भारत में सबसे तेज चलने वाली 10 ट्रेन कौनसी है, जानिए वंदे भारत ट्रेन से लेकर निजामुद्दीन ट्रेन कितने घंटे प्रति किलोमीटर रफ्तार से चलती है

बुलेट ट्रेन का सपना देखने वाले इस देश बुलेट ट्रेन तो नहीं आ रही है, लेकिन कुछ ट्रेनें है जो बुलेट ट्रेन का मुकाबला तो नहीं कर सकती है।लेकिन उनकी स्पीड ज्यादा मानी जाती है। अभी तक भारत में सिर्फ 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें चलती है। आइए जानते है भारत में सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों के बारे में।

वंदे भारत ट्रेन,18

वंदे भारत ट्रेन,18

देश की सबसे हाई स्पीड से चलने वाली ट्रेन वंदे भारत ट्रेन है. इस ट्रेन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2019 को किया था. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की राजधानी नई दिल्ली को अन्य शहरों से जोड़ती है. इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है।ये ट्रेन स्वदेशी ट्रेन है और ये भारत में ही बनाई गई है।

गतिमान एक्सप्रेस, 12049/50

गतिमान एक्सप्रेस, 12049/50

गतिमान एक्सप्रेस भी तेज गति से चलने वाली ट्रेनों में से एक है। जो भारत में दिल्ली और आगरा के बीच चलती है। यह 160 किमी प्रति घंटा (99 मील प्रति घंटा) से चलती है।ये ट्रेन 188 किलोमीटर 100 मिनट में तय करती है।इस ट्रेन में एलएचबी कोच लगे हुए हैं और डब्ल्यूएपी 5 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन से यह ट्रेन चलती है। एलएचबी कोच का फायदा यह है कि किसी भी तरह की दुर्घटना की स्थिति में जान-माल का नुकसान नहीं के बराबर होता है।

नई दिल्ली – भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस 12002

नई दिल्ली – भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस 12002

भोपाल शताब्दी नई दिल्ली और आगरा खंड पर 155 किमी / घंटा की गति के साथ चलने वाली भारत की तीसरी ट्रेन है। नई दिल्ली हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस मेट्रो और तीर्थयात्रा और व्यापार के लिए नई दिल्ली, ग्वालियर और भोपाल जैसे प्रमुख पर्यटन शहरों को जोड़ती है।शताब्दी एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 150 किलोमीटर प्रतिघंटा है। वहीं इसकी औसत गति 84 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

मुंबई – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12951/52

मुंबई – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12951/52

मुंबई राजधानी एक्सप्रेस एक सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है, जो कि मुंबई से दिल्ली के बीच चलती है और भारत की सबसे तेज चलने वाली राजधानी ट्रेन है। राजधानियां गाड़ी भारत में शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस के साथ सबसे तेज़ ट्रेनों में से एक है। इसमें भी एलएचबी कोच लगे हुए हैं।

सियालदह – नई दिल्ली दुरंतो, 12259/60

सियालदह – नई दिल्ली दुरंतो, 12259/60

ई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन, दुरंतो एक्सप्रेस की सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है, जो सियालदह और नई दिल्ली के बीच चलती है। दुरंतो एक्सप्रेस श्रेणी की रेलगाड़ियां लंबी दूरी की ट्रेन हैं और भारतीय रेलवे द्वारा पहली बार चलने वाली दुरांतो एक्सप्रेस सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस है। इस ट्रेन की अधिकतम गति 140 किमी/घंटा है जबकि औसत गति 90 किमी/घंटा है।

कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस, 12034

कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस, 12034

इस लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस के रिवर्स टाइम टेबल के कारण कानपुर रिवर्स शताब्दी कहा जाता है। इस ट्रेन की अधिकतम गति 140 किमी/घंटा है जबकि औसत गति 90 किमी/घंटा है। यह कानपुर से गाजियाबाद, और नई दिल्ली जाती है।नई दिल्ली से कानपुर के बीच के 440 किलोमीटर की दूरी पर ट्रेन मात्र 4 घंटे 55 मिनट में तय कर लेती है।

नई दिल्ली – हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, 12302

नई दिल्ली – हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, 12273

हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस हावड़ा और नई दिल्ली के बीच भारतीय रेलवे की पहली राजधानी ट्रेन है। हावड़ा राजधानी पूरी तरह से वातानुकूलित डिब्बों की ट्रेन है और भारत में एसी टू टायर डिब्बों की पहली एक्सप्रेस ट्रेन भी है। इस ट्रेन की अधिकतम गति 135 किमी/घंटा है जबकि औसत गति 85 किमी/घंटा है। यह देश की सबसे पहली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन थी।

नई दिल्ली – हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, 12273

नई दिल्ली – हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, 12273

हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को कोलकाता दुरंतो एक्सप्रेस के रूप में भी जाना जाता है और कोलकाता और राष्ट्रीय राजधानी के बीच एक बहुत ही महत्वपूर्ण ट्रेन है। इस ट्रेन की अधिकतम गति 130 किमी/घंटा है जबकि औसत गति 85 किमी/घंटा है।

नई दिल्ली – इलाहाबाद दुरंतो एक्सप्रेस, 12276

नई दिल्ली – इलाहाबाद दुरंतो एक्सप्रेस, 12276

लोकमान्य तिलक टर्मिनस – इलाहाबाद दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई और इलाहाबाद के बीच सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है और लोकमान्य तिलक टर्मिनस और इलाहाबाद जंक्शन के बीच भारतीय रेल के सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में से एक है। इस ट्रेन की अधिकतम गति 130 किमी/घंटा है जबकि औसत गति 85 किमी/घंटा है

सियालदह – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12313

सियालदह – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12313

सियालदह राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से कोलकाता के सियालदह स्टेशन को जोड़ता है और सियालदह-दिल्ली सेक्टर मे दुरंतो एक्सप्रेस के बाद दूसरी सबसे तेजी से चलने वाली ट्रेन है। सियालदह राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से कोलकाता के सियालदह स्टेशन को जोड़ता है।

निजामुद्दीन – बांद्रा गरीब रथ, 12910

निजामुद्दीन – बांद्रा गरीब रथ, 12910

बांद्रा टर्मिनस और हज़रत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली गाड़ी गरीब रथ एक्सप्रेस सबसे तेज एक्सप्रेस ट्रेन है। इस ट्रेन की अधिकतम गति 130 किमी/घंटा है जबकि औसत गति 81.15 किमी/घंटा है।

Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago