Travel

आयरलैंड से लेकर बेल्जियम तक ये देश हैं दुनियां के सबसे खुबसुरत देश

दुनिया में करीब 230 से ज्यादा देश है और इन देशों में करीब 8 अरब जनसंख्या रहती है। वैसे तो हर देश की अपनी संस्कृति अपनी कला और अपनी सभ्यता होती है जिसकी वजह से उसे जाना पहचाना जाता है लेकिन 230 देशों में से कुछ देश बहुत ज्यादा ही सुंदर है उनकी कला संस्कृति और सभ्यता सभी को अपनी और आकर्षित करती है आप यदि एक बार वहां चल जाए तो दोबारा वहां से आपका वापस आने का मन नहीं करेगा तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो माने जाते हैं दुनिया के सबसे सुंदर देश।

आयरलैंड (Ireland)

यह देश सभी मामलों में नंबर वन इसलिए माना जाता है

यह देश सभी मामलों में नंबर वन इसलिए माना जाता है, क्योंकि यहां का कल्चर, वर्ल्ड ऑर्डर, हेल्थ, लोगों का उच्च जीवन-स्तर, फेयर ट्रेड सपोर्ट आदि सभी सबसे उत्तम है। इसके अलावा यूएन की स्वैच्छिक सेवाओं में मजबूत भागीदारी को देखते हुए भी इसे सर्वे में पहले नंबर पर रखा गया है।

फिनलैंड (Finland)

फिनलैंड विश्‍व में उत्तम शिक्षा प‍द्धति को लेकर भी प्रख्‍यात है

फिनलैंड विश्‍व में उत्तम शिक्षा प‍द्धति को लेकर भी प्रख्‍यात है। उत्तरी यूरोप में स्थित इस देश को साइंस एंड टेक्नोलॉजी और समृद्धि के लिए भी सबसे उत्तम माना गया है। इस देश के नाम सबसे ज्यादा नोबेल प्राइज हैं। यह क्वालिटी इंटरनेशनल पब्लिकेशन और एक्सपोर्ट के लिए भी जाना जाता है। यहां के लोगों का जीवन-स्तर काफी ऊंचा और शांतिमय है। यहां के लोगों की आपसी समझदारी देखते ही बनती है।

स्विट्जरलैंड (Switzerland)

यहां के लोगों का जीवन-स्तर काफी ऊंचा और अच्छा है

इस देश को सूची में तीसरे नंबर पर रखा गया है। हालांकि यह देश अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के मामले में दुनिया का 71वां देश है जबकि इसकी प्राकृतिक सुंदरता और शुद्ध वातावरण के लिए दुनियाभर में इसकी प्रसिद्धि है। यहां के लोगों का जीवन-स्तर काफी ऊंचा और अच्छा है।दरअसल, यह देश अपने खूबसूरत पहाड़ों, विंटर स्पोर्ट्स और मनोहारी प्राकृतिक नजारों के लिए विश्वप्रसिद्ध है। साथ ही यह ओपन ट्रेडिंग (एफडीआई), फेयर ट्रेड मार्केट के लिए भी रैंक किया गया है। इसी के साथ साइंस एंड टेक्नेलॉजी, समृद्धि, समानता और हेल्थ फैसिलिटीज टॉप टेन लिस्ट में शामिल किया गया है।

नीदरलैंड्‍स (Netherlands)

यह देश अपने सकारात्मक वैश्विक प्रभाव के लिए प्रसिद्ध है

इसे हॉलैंड भी कहा जाता है। यह देश अपने सकारात्मक वैश्विक प्रभाव के लिए प्रसिद्ध है। नीदरलैंड्स अपनी संस्कृति, वर्ल्ड ऑर्डर, समानता, सेहत और लोगों के उच्च जीवन-स्तर की वजह से लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इसी के साथ नीदरलैंड्स को फ्रीडम ऑफ मूवमेंट और प्रेस फ्रीडम के लिए भी रेट किया गया है।

न्यूजीलैंड (Newzealand)

यहां के लोग वही सामान खरीदते हैं जिससे वातावरण कम से कम प्रदूषित हो सके

यहां के लोग प्रकृति के प्रति बहुत सतर्क हैं। यहां के लोग वही सामान खरीदते हैं जिससे वातावरण कम से कम प्रदूषित हो सके। साथ ही, यहां के लोग पर्यावरण हितैषी घरों को महत्व देते हैं। यही कारण है कि इस देश को क्लाइमेट और साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए इस लिस्ट में 5वें नंबर पर शामिल किया गया है।

स्वीडन (Sweden)

स्वीडन अपने हाउसिंग स्टोर आइकिया, स्विस चॉकलेट और वोडका के लिए प्रसिद्ध है

सभी जानते हैं कि स्वीडन अपने हाउसिंग स्टोर आइकिया, स्विस चॉकलेट और वोडका के लिए प्रसिद्ध है। पर्यावरण संरक्षण में यह देश आइसलैंड और कनाडा के बाद तीसरे नंबर पर है। यह देश कार्बन डाई ऑक्साइड और ग्रीन हाउस गैसों के कम से कम उत्सर्जन के लिए भी जाना जाता है। बेहतरीन देशों की सूची में शामिल करने के लिए इस देश के विश्व-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान, पर्यावरण संरक्षण, समानता और समृद्धि पर भी ध्यान दिया गया था।

यूनाइटेड किंगडम (United kingdom)

यह देश साइंस और टेक्नोलॉजी में भी नंबर 1 है

क्वीन एलिजाबेथ का देश है यूनाइटेड किंगडम जिसकी राजधानी लंदन है। इस देश के बारे में सभी जानते हैं। इसे रैंक में 7वें स्थान पर रखा गया है, क्योंकि यहां समानता, समृद्धि, हेल्थ और लोगों का उच्च जीवन-स्तर उत्तम दर्जे का है।यह देश साइंस और टेक्नोलॉजी में भी नंबर 1 है। इसके अलावा जनरल एक्सपोर्ट, इंटरनेशनल पब्लिकेशन और इंटरनेशनल स्टडीज के क्षेत्र में भी यह देश अच्छा काम कर रहा है।

नॉर्वे (Norway)

नार्वे हाई स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग के लिए जाना जाता है

प्राकृतिक सुंदरता और शहरों के विकास के लिए नॉर्वे को 8वें स्थान पर रखा गया है। नॉर्वे पर्यावरण संरक्षण, विश्व शांति के लिए प्रयास और लोगों के हाई स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग के लिए जाना जाता है। इसी के साथ इस देश को चैरिटी, शरणार्थियों को आश्रय देने और यूएन संधि के लिए भी पॉजीटिव रेटिंग दी गई है

डेनमार्क (Denmark)

यहां के लोगों का जीवन-स्तर उच्च और अच्छा है

यह देश लिस्ट में नौवें स्थान पर है। यह देश भी अपनी संस्कृति और बेहतर हेल्थ सुविधा के साथ ही फार्मास्युटिकल एक्सपोर्ट, दूसरे देशों को खाद्यान्न में मदद, विश्व स्वास्थ्य संगठन के लिए स्वेच्छा से सहयोग और गरीब देशों को डोनेशन देने में आगे रहने के लिए जाना जाता है। यहां के लोगों का जीवन-स्तर उच्च और अच्छा है।

बेल्जियम (Belgium)

समानता और समृद्धि के चलते यहां के लोगों का जीवन-स्तर भी बेहतर है

इस देश को सूची में 10वें स्थान पर रखा गया है। अन्य टॉप देशों के समान ही बेल्जियम में भी हेल्थ सुरक्षा और सुविधा का स्तर बेहतर है। साथ ही, समानता और समृद्धि के चलते यहां के लोगों का जीवन-स्तर भी बेहतर है। इसके अलावा इस देश को बेहतरीन क्रिएटिव गुड्स एक्सपोर्ट, क्रिएटिव सर्विस एक्सपोर्ट, फ्रीडम ऑफ मूवमेंट और प्रेस फ्रीडम के लिए इस लिस्ट में टॉप टेन की लिस्ट में स्थान मिला है।

Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago