बख्तियार ईरानी ने शेयर की पत्नी तनाज ईरानी की प्रेगनेंसी पिक्चर

Tannaz Irani PregnancyTannaz Irani Pregnancy

बिग बॉस 3 के कंटेस्टेंट रहे चुके बख्तियार ईरानी और उनकी पत्नी तनाज ईरानी टीवी के मोस्ट फनी कपल्स में से एक है। दोनों की शादी को 14 साल हो गए हैं और शादी के इतने सालों बाद भी दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों दो बच्चे ज़ीउस और ज़ारा के माता पिता है।
हाल ही में बख्तियार ने वाइफ तनाज की एक तस्वीर शेयर की जिसे देख कर उनके फैंस और फ्रेंड्स सभी हैरान रह गए।

दरअसल तस्वीर में तनाज प्रेगनेन्ट नजर आ रही है। और इस तस्वीर को शेयर कर बख्तियार ने लिखा We announce our 3rd one on the way…. हैप्पी डॉटर डे हमने आज का दिन चुना इस खुशखबरी के अराइवल के अनाउंसमेंट का। थैंक यू तनाज इस वंडरफुल गिफ्ट के लिए।
बख्तियार की पोस्ट के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालो का मेला लग गया।

टाइगर श्रॉफ, जय भानुशाली, राज कुंद्रा, सारा खान सहित कई सेलिब्रिटीज और फैंस ने बख्तियार और तनाज को लॉक डाउन में आई इस खुशखबरी के लिए बधाई दी।
चलिए आपको दिखते है बख्तियार और तनाज ने इस खुशखबरी के बारे में क्या कहा

वैसे आपको बता दे बख्तियार से शादी के पहले तनाज की शादी किसी और से हुई थी जिनसे उनकी एक बेटी भी है। तनाज ने कम उम्र में ही जाने माने स्टेज और ड्रामा आर्टिस्ट फरीद कुरीम से शादी कर ली थी। इतना ही नहीं 20 साल की उम्र में तनाज मां बन गई थीं और उन्होंने बेटी जैनी कुरीम (Zianne Currim) को जन्म दिया। लेकिन तनाज की ये शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी और जल्द ही दोनों का तलाक हो गया।


अपने तलाक के बाद तनाज ने सीरियल में एक्टिंग करना शुरू किया। यहां साल 2006 में उनकी मुलाकात शो फेम गुरुकुल के सेट पर बख्तियार ईरानी से हुई। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने शादी का फैसला कर लिया। बख्तियार का परिवार इस शादी के खिलाफ था क्योंकि तनाज उम्र में उनसे 8 साल बड़ी हैं। लेकिन बख्तियार की बहन और एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने अपने पेरेंट्स को इस शादी के लिए तैयार किया और 16 मार्च 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।