आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 13 January 2021

Top 5 newsTop 5 news

सुष्मिता सेन ने गोद लिया तीसरा बच्चा

Sushmita Sen Adopts Baby Boy

बॉलीवुड फिल्म स्टार सुष्मिता सेन ने हाल ही में तीसरा बच्चा गोद लिया है। इससे पहले सुष्मिता ने दो बेटियाँ गोद ली थी अब एक बेटा गोद लिया है. जिसकी मुलाकात अदाकारा ने बीते दिन पहली बार मीडिया से करवाई थी.

मौनी रॉय 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड संग रचाने वाली शादी 

Mouni Roy to tie the knot with beau Suraj Nambiar on January 27 in Goa

एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियर के साथ 27 जनवरी के दिन शादी रचाएंगी। शादी के लिए दोनों ने गोवा में एक पांच सितारा होटल बुक कर लिया गया है.

अक्षय कुमार ने किया फिल्म Selfiee का ऐलान

Akshay Kumar, Emraan Hashmi team up for upcoming film Selfiee

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी नई फिल्म सेल्फी का मेगा ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक है.

दिग्गज स्टार सचिव नलिन वोरा का निधन

दिग्गज स्टार सचिव नलिन वोरा का निधन हो गया है. नलिन वोरा ने बुधवार को दुनिया से विदा ले ली। नलिन को साल 1998 में आई कीमतः दे आर बैक, 1969 में आई एक श्रीमान एक श्रीमती और 1984 में आई झूठा सच के लिए जाना जाता है।

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश कोरोना संक्रमित

Keerthy Suresh tests positive for coronavirus

साउथ की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने क और कोविड वैक्सीन लगवाने की भी अपील की. 

Related posts