डॉन अरुण गवली की बेटी योगिता ने लॉक डाउन में रचाई अभिनेता अक्षय वाघमारे से शादी

arun gawli daughter weddingarun gawli daughter wedding

अंडरवर्ल्ड डॉन रहे अरुण गवली की बेटी योगिता गवली आज मराठी अभिनेता अक्षय वाघमारे के साथ शादी के बंधन में बंध गयी। कोविड 19 लॉकडाउन के बीच योगिता और अक्षय की शादी मध्य मुंबई में दगड़ी चाल में एक साधारण समारोह में हुई।

यह शादी पहले 29 मार्च को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा हो ना सका।अक्षय और योगिता ने शादी के लिए पुणे और मुंबई पुलिस से खास अनुमति ली है और पुणे पुलिस ने अरुण गवली के परिवार को पुणे से मुंबई की यात्रा की इजाजत दी। दोनों परिवार से केवल तीन से चार अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि परिवारों ने पुलिस को लॉकडाउन नियमों का पालन करने का भरोसा दिया है।

योगिता और अक्षय ने दिसंबर महीने में सगाई की थी। अक्षय मराठी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता दादा कोंणके के परिवार से ताल्लुक रखते हैं, वहीं योगिता पेशे से वकील हैं और एक एनजीओ चलाती हैं।

अक्षय ने एक ने एक इंटरव्यू में बताया की शादी की शॉपिंग वगैरह तो पहले ही हो चुकी है क्योंकि शादी 29 मार्च को होने वाली थी। इसलिए कोई तैयारी बाकी नहीं थी ।शादी के दौरान परिवारों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा। साथ ही सैनिटाइजर और चेहरे पर मास्क की पूरी व्यवस्था रहेगी ।अक्षय कहते हैं, ‘लॉकडाउन खत्म होने के बाद एक बड़े रिसेप्शन की व्यवस्था की जाएगी लेकिन इसके लिए सही समय का इंतजार किया जा रहा है।’

योगिता की बड़ी बहन गीता गवली ने बताया की वे लोग शादी बड़े पैमाने पर करना चाहते थे मगर लॉक डाउन के चलते अब शादी उनके पिता अरुण गवली द्वारा बनवाये गए शंकर मंदिर में होगी।

अरुण गवली मुंबई की दगड़ी चाल के स्वयंभू मठाधीश हैं। बता दें कि 2007 के शिवसेना नेता कमलाकर जामसंदेकर हत्या मामले में अरुण गवली को उम्रकैद की सजा मिली थी और वो नागपुर जेल में सजा काट रहा है।पैरोल पर उन्हें शादी में उपस्थित रहने की अनुमति मिल गई है। अक्षय ने बताया, ‘यह भी एक कारण है कि शादी का स्थान हमने उनका घर चुना है। हम चाहते थे कि इस खास दिन पर वह हमारे साथ रहें और हमें आशीर्वाद दें।’ योगिता के अलावा अरुण गवली के दो बच्चे और हैं। योगिता की बड़ी बहन गीता गवली राजनीतिक जीवन में हैं, वहीं भाई महेश गवली रियल स्टेट सेक्टर का बिजनस करते हैं।

Related posts