लोगों को कॉमेडी कर हंसाने वाली भारती हुई गिरफ्तार, एनसीबी ने ड्रग्स मामले मे किया अंदर

NCB arrested Bharti Singh in drugs caseNCB arrested Bharti Singh in drugs case

सुशांत केस के बाद से लगातार ड्रग्स केस मे बॉलीवुड के सितारें एनसीबी के जाल में फंसते जा रहे हैं वही शनिवार को यानि 21 नवंबर को एनसीबी ने भारत की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा मारा था. जहां एनसीबी ने गांजा बरामद किया. उसके बाद एनसीबी ने भारती और उनके पति हर्ष को एनसीबी ऑफिस बुलाकर पूछताछ की जहां भारती को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया.

NCB arrested Bharti Singh

एनसीबी ने भारती सिंह के प्रॉडक्शन हाउस पर भी छापा मारा था जहां से एनसीबी को 86.5 ग्राम गांजा मिला साथ ही भारती और हर्ष ने यह भी माना कि वो दोनों गांजे के सेवन करते है. भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन हर्ष से पूछताछ ही चल रही थी.

NCB’s raid at Bharti Singh and Harsh limbachiyaa’s house and production house

ड्रग पैडलर से जानकारी मे भारती का नाम आने के बाद एनसीबी ने भारती हर्ष के घर और प्रॉडक्शन हाउस पर रेड डाली दोनों जगह से एनसीबी ने 86.5 ग्राम बरामद किया. एनसीबी ने पहले दोनों से कई घंटों पूछताछ की जिसके बाद दोनों ने खुद स्वीकार किया ये गांजे का सेवन करते है.

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों मिलकर भी कॉमेडी शो चलाते है. दोनों अक्सर शो में भी साथ नजर आते हैं. एनसीबी इसके पहले भी कई बॉलीवुड सितारों को पूछताछ के लिए बुला चुकी है. इनमें सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह जैसे बड़े बड़े नाम शामिल हैं.

Related posts