आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 30 October 2022

bollywood newsbollywood news

दुर्लभ बीमारी से जूझ रही सामंथा प्रभु

Samantha Ruth Prabhu has been diagnosed with autoimmune condition Myositis

साउथ अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु को लेकर खबरे सामने आई थी कि वो किसी बीमारी से जूझ रही है। वही अब इस पर खुलासा करते हुए सामंथा ने अपने सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल से तस्वीर शेयर कर बताया कि वो मायोसाइटिस नामक एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं।

रितेश और जेनेलिया की ‘मिस्टर मम्मी इस दिन होगी रिलीज

‘Mister Mummy’ is set to release on November 11

बॉलीवुड के पावर कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। कपल शाद अली द्वारा निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ में दिखेंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। वही ये फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ड्रग केस में भारती हर्ष की मुश्किलें बढ़ीं

Mumbai NCB files 200-page charge sheet against comedian Bharti and Haarsh in drug case

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग एंगल सामने आया था, जिसमें कई स्टार्स के नाम सामने आए थे। उनमे से एक कॉमेडियन भारती सिंह भी थीं। वही ड्रग केस में भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जानकारी के अनुसार एनसीबी ने कपल के खिलाफ कोर्ट में 200 पन्नों की चार्जशीट दायर की है।

कटरीना की ‘मेरी क्रिसमस’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

Katrina Kaif – Vijay Sethupathi starrer Merry Christmas release pushed

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की रिलीज डेट बदल गई है। कटरीना कैफ और साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति स्टारर ये फिल्म 2022 के क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है और ये फिल्म अब अगले साल रिलीज़ की जाएगी।

श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ का एलान

Shraddha Kapoor announces Stree 2

साल 2018 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल रही बॉलीवुड फिल्म ‘स्त्री’ के सीक्वल का एलान हो गया है। फिल्म ‘भेड़िया’ में श्रद्धा का 20 सेकंड का कैमियो है इस दौरान उन्होंने स्त्री 2 का एलान किया है।

Related posts