कॉलेज प्रोग्राम में पहुंचे सनी देओल ने स्टूडेंट्स संग किया डांस

sunny deol in batala collegesunny deol in batala college

बॉलीवुड एक्टर और पंजाब के गुरदासपुर (Gurdaspur) संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद सनी देओल फिल्मो में अपनी एक्टिंग, दमदार फाइटिंग और यादगार डायलॉग्स के लिए जाने जाते है।

रविवार को सनी देओल पंजाब के बटाला में आरआर बावा डीएवी कॉलेज में पहुंचे थे। वहां उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ गदर फिल्म के सुपरहिट सॉन्ग “मैं गड्डी लेकर निकला…” पर डांस किया। इतना ही नहीं सनी देओल ने अपनी हिट फिल्म दामिनी के डायलॉग्स भी बोले। इसमें ‘तारीख पर तारीख’ और ‘ढाई किलो का हाथ’ डायलॉग शामिल हैं।

इस इवेंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसमें सनी देओल कॉलेज के स्टूडेंट्स और फैकल्टिस के साथ डांस कर रहे है।इस दौरान सनी देओल डेनिम लुक में नजर आये। सनी देओल का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया । मालूम हो, सनी देओल 3 दिन के पठानकोट दौरे पर हैं।

सनी देओल पर अक्सर ये आरोप लगते आए हैं कि वे अपने चुनावी क्षेत्र से गायब रहते हैं। इसलिए पिछले दिनों गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर उनके गुमशुदगी के पोस्टर लगे थे।इस बात पर नाराजगी जताते हुए सनी ने कहा, ‘तुसीं सारे जाणदे ओ, जिन्नू कुटापा करणा तो मेरे तों वड्‌डा बंदा कोई है नईं। असीं जिन्नू चकणा ते चक्क देने आं’। पंजाबी में बोले गए सनी के इन बोल का मतलब है कि मारपीट में उनसे बड़ा कोई नहीं है और जिसे उठाना होता है, उसे उठा ही लेते हैं।

Related posts