आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 17 June 2022

Bollywood news updatesBollywood news updates

सामने आई अक्षय की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की रिलीज डेट

Akshay Kumar’s next ‘Raksha Bandhan’ to release in theatres on August 11

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर आनंद एल राय की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार हैं।

ऋतिक रोशन की नानी का हुआ निधन

Hrithik Roshan’s grandmother Padma Rani OmPrakash passes away at 91

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी का 91 वर्ष की आयु निधन हो गया। वह मशहूर दिवंगत निर्देशक जे ओमप्रकाश की पत्नी थीं। वृद्धावस्था की वजह से वह काफी समय से बिस्तर पर थी।

ओटीटी पर आने वाली हैं कार्तिक की ‘भूल भुलैया 2’

Bhool Bhulaiyaa 2 on Netflix soon!

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ 20 मई को रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वही अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाका करने को तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 19 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

कोरोना संक्रमित हुए वीर दास

Vir Das tests positive for COVID-19

कॉमेडियन वीर दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वीर दास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये जानकारी शेयर करते हुए कोविड -19 रैपिड टेस्टिंग किट की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा रैपिड टेस्टिंग रिपोर्ट के अनुसार मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। 

बाप फिल्म में 80 के दशक के 4 सितारे मचाएंगे धमाल

Jackie Shroff, Sanjay Dutt, Mithun Chakraborty start shooting for new action film Baap

फिल्ममेकर अहमद खान जल्द ही एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में लीड रोल में मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ धमाल मचाने वाले हैं। वही फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी गई हैं।

Related posts