Article

क्या “कसौटी जिंदगी की” में दिव्यांका त्रिपाठी करेगी प्रेरणा का रोल ? पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस छोड़ने वाले है शो ?

स्टार प्लस के पॉपुलर शो  ‘कसौटी जिंदगी की’  में प्रेरणा और अनुराग की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं।  हाल ही में जब ये खबर आई कि शो में अनुराग का रोल प्ले करने वाले एक्टर पार्थ समथान ने शो छोड़ने का फैसला ले लिया है।  पार्थ हाल ही में कोरोना को मात दे कर दोबारा शो में लौटे थे लेकिन अब उन्होंने अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए शो को छोड़ने का फैसला लिया है।  पार्थ के इस फैसले से उनके फैंस काफी दुखी है।  लेकिन इसी बीच एरिका फर्नांडिस के शो छोड़ने की खबरों ने और हलचल मचा दी। सुनने में आया है की पार्थ समथान के बाद ‘प्रेरणा’ यानी एरिका भी शो छोड़ने वाली हैं  और उनकी जगह शो में दिव्यांका त्रिपाठी, प्रेरणा के रोल में नजर आएंगी।

KZK team.

करण पटेल और  दिव्यांका त्रिपाठी की जोड़ी ये है मोहब्बतें के बाद अब ‘कसौटी जिंदगी की’  में देखने की खबरों से उनके फैंस भी एक्ससिटेड हो गए लेकिन दिव्यांका ने इन खबरों को अफवाह बताया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने इस खबर को गलत बता दिया और इंस्टाग्राम स्टोरी में इस बात का जिक्र किया कि वे कसौटी जिंदगी के का हिस्सा नहीं बन रही हैं। दिव्यांका ने लिखा “DTD(दिव्यांका त्रिपाठी दहिया) एस प्रेरणा इन KZK  (कसौटी जिंदगी के) ये एक अफवाह है।  उन लोगों के लिए मैं ये क्लियर कर रही हूं जिन्हे फर्क पड़ता है।

Divyanka Tripathi clarification on KZK2.

सुनने में आ रहा है कि पार्थ ने बालाजी टेलीफिल्म्स को नोटिस दे दिया है और उन्होंने सेहत का हवाला देते हुए शो को छोड़ने का फैसला लिया है. वे 10-11 सितंबर तक शो के पेंडिंग शूट्स पूरे करेंगे और शो छोड़ देंगे।  इसी के साथ ही ऐक्टर साहिल आनंद के भी ‘कसौटी ज़िंदगी के’ शो को छोड़ने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि साहिल ने नोटिस दे दिया है पर मेकर्स उन्हें मनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं।
इससे पहले शो में करण सिंह ग्रोवर के शो छोड़ने पर करण पटेल ने नए मिस्टर बजाज के रूप में एंट्री ली वही हिना खान की जगह आमना शरीफ कोमोलिका का किरदार निभा रही है।  

Sunita Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago