रुपाली गांगुली से हिना खान तक ये टीवी एक्ट्रेस एक शो से बनी सबसे अधिक कमाई करने वाली

Popular TV actressPopular TV actress

अभिनय इंडस्ट्री में टेलीविजन की पॉपुलैरिटी भी कम नहीं हैं। पॉपुलैरिटी के मामले में टीवी एक्ट्रेस काफ़ी आगे है। कई टीवी एक्ट्रेस ऐसी है जिन्होंने सालो साल इंडस्ट्री में काम किया और नाम बनाया। वही कई एक्ट्रेस ऐसी है जो एमएचजे एक ही शो से दर्शकों के बीच पॉपुलर हो गई है। तो आइए आज जानते है ऐसी कौन सी टीवी एक्ट्रेस है जो एक शो से फेमस हुई।

रुपाली गांगुली (Rupai Ganguly)

Rupali Ganguly became highest paid actress from a show

टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा में अनुपमा के किरदार में नज़र आ रही एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इस शो के बाद से टीवी की महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। इस शो से रूपाली गांगुली को घर घर में पहचान मिली है। रुपाली अनुपमा के एक एपिसोड के लिए तीन लाख से भी ज्यादा पैसे चार्ज करती हैं।

हिना खान (Hina Khan)

Hina Khan became highest paid actress from a show

टीवी की हॉटेस्ट एक्ट्रेस हिना खान को टीवी के सबसे लंबे और पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से रातों-रात फेम मिला था। आज के समय में हिना घर घर में अपनी पहचान बना चुकी है। इस शो से पॉपुलर हुई हिना खान टीवी शो करने के लिए 1 लाख तक फीस चार्ज करती है। वही हिना जल्द ही फिल्म ‘कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।

श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya)

Shraddha Arya became highest paid actress from a show

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में नजर आ रही हैं। श्रद्धा को इस शो से दर्शकों के बीच पहचान मिली है। श्रद्धा ‘कुंडली भाग्य’ के लिए एक लाख रुपये प्रति एपिसोड फीस चार्ज करती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

Divyanka Tripathi became highest paid actress from a show

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दिव्यांका टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में से हैं। दिव्यांका को टीवी शो ये है मोहब्बतें शो में इशिता के किरदार से घर घर में पहचान मिली थी। इस शो के बाद दिव्यांका ने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के लिए लाखों में रकम वसूली थी। वही टीवी शो के लिए दिव्यांका 1 से 1.5 लाख रुपए तक एक एपिसोड के लेती हैं।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)

Ankita Lokhande became highest paid actress from a show

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने टीवी के पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता के जरिए रातों रात शोहरत पा ली थी। इस शो से वो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस बनी। टीवी शो में काम करने के बाद अंकिता बॉलीवुड फिल्म मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ नज़र आई थी। जल्द ही अंकिता अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ अपनी अगली फिल्म में नज़र आने वाली है। टीवी शो के लिए अंकिता 1 लाख रुपए से अधिक फीस लेती है।

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)

Tejasswi Prakash became highest paid actress from a show

इन दिनों टीवी के पॉपुलर शो नागिन 6 में नज़र आ रही एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में जीत हासिल हुई थी वही इस शो से तेजस्वी को काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। बिग बॉस से पॉपुलर होते ही उन्हें ‘नागिन 6’ में लीड एक्ट्रेस का रोल मिल गया जिसके लिए वो काफी मोटी फीस वसूलती है।

Related posts