करण पटेल से रुसलान मुमताज तक, ये एक्टर्स पहली बार करेंगे फादर्स डे सेलिब्रेट

first father's dayfirst father's day

साल 2020 वैसे तो कई मायनो में अच्छा नहीं है लेकिन फिर भी यह साल कुछ सेलिब्रिटीज के घर खुशिया ले कर आया है। टेलीविज़न इंडस्ट्री के ऐसे कई कलाकार है जिनके घर इस साल बच्चे के आने की किलकारियां गुंजी है। ऐसे कई कलाकार हैं जो इस साल पहली बार फादर्स डे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं. आइए आपको उनके बारे में बताएं-

1. करण पटेल

सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के अभिनेता करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव ने 14 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया। टीवी के इस खूबसूरत कपल ने अपनी बेटी का नाम मेहर रखा है दोनों आकर अपनी बेटी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते है। इस साल करण पटेल बेटी मेहर के साथ पहला फादर्स डे सेलिब्रेट करने के लिए काफी एक्ससिटेड है।

2. कपिल शर्मा

कॉमेडियन टर्न एक्टर कपिल शर्मा भी इस साल अपनी बेटी के साथ पहला फादर्स डे सेलिब्रेट करेंगे। कपिल ने अपनी दोस्त गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर 2018 को शादी की थी।  शादी की पहली सालगिरह से दो दिन पहले 10 दिसंबर 2019 को गिन्नी ने प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। कपिल और गिन्नी ने अपनी बेटी का नाम अनायरा शर्मा रखा है।

3. रुसलान मुमताज

बालिका वधू फेम एक्टर रुसलान मुमताज इसी साल पिता बने हैं और पहला फादर्स डे सेलिब्रेट करने के लिए काफी एक्ससिटेड है। रुसलान की पत्नी निराली मेहता ने  लॉक डाउन के दौरान 27 मार्च के एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। रुसलान ने अपने बेटे का नाम रियान रखा है। रुसलान  के अनुसार उनका छोटा बेबी एक सुपर हीरो है जो मुश्किल समय में पैदा हुआ है। वो समय के साथ इस दुनिया को पहले से भी ज्यादा खूबसूरत बना देगा।

Related posts