Today Bollywood update;100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणबीर की तू झूठी में मक्कार से लेकर कपिल की फिल्म हुई फ्लॉप तक खास

today Bollywood updatetoday Bollywood update

100 करोड़ के क्लब में शामिल तू झूठी मैं मक्कार

तू झुठी में मक्कार हुई हिट

बॉलीवुड फिल्म स्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने आखिरकार 100 करोड़ रुपये की कुल कमाई का आंकड़ा हासिल कर लिया है। इसके साथ ही ये फिल्म एक्टर के करियर की टॉप 10 ग्रोसर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

मलाइका इंजॉय कर रही है प्री-हनीमून फेज

मलाइका और अर्जून इंजॉय कर रहे है प्री हनीमून फेज

मलाइका अरोड़ा ने ने उम्र से कई साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्यार उम्र नहीं देखता है। साथ ही अदाकारा ने कहा कि वो शादी को लेकर जल्दबाजी में नहीं हैं। अदाकारा ने कहा कि अभी वो लोग प्री-हनीमून फेज को एन्जॉय कर रहे हैं।

नानी ने खायी लखनऊ की चाट

लखनवी रंग में नजर आए एक्टर नानी

इधर, टॉलीवुड स्टार नानी इन दिनों अपनी फिल्म दासरा का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसके लिए फिल्म स्टार बीते दिनों लखनऊ गए थे। जहां फिल्म स्टार ने लखनऊ की स्पेशल चाट का मजा लिया

दलजीत कौर गई हनीमून पर

दलजीत कौर हनीमून मनाने गई

दलजीत कौर ने अपने हनीमून ट्रिप की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करनी शुरू कर दी हैं। जिसमें अदाकारा अपने पति निखिल पटेल के साथ जमकर पोज करती दिखीं। दलजीत कौर और निखिल पटेल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगीं

फ्लॉप हो रही है कपिल की फिल्म

फिल्म ज्विगाटो को देखने बेहद कम ही दर्शक थियेटर पहुंचे

फिल्म ज्विगाटो को देखने बेहद कम ही दर्शक थियेटर पहुंचे। जिसकी वजह से फिल्म ने दो दिन में महज 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने रिलीज वाले दिन यानी शुक्रवार, पहले दिन 43 लाख रुपये थियेटर से कमाए। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने कुल 62 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म अब तक 1.05 करोड़ रुपये कमाए

Related posts