‘ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस ज्योत्सना चंदोला बनी माँ, बेटे का बताया नाम

Jyotsna ChandolaJyotsna Chandola

बॉलीवुड से टेलीविज़न तक कई एक्ट्रेस माँ बनी है वही इस कड़ी में टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ में खुशी के किरदार में नजर आईं ऐक्ट्रेस ज्योत्सना चंदोला भी जुड़ गयी है. ज्योत्स्ना मां बन गई हैं हाल ही में उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।

Actress Jyotsna Chandola becomes mother

ऐक्ट्रेस ज्योत्सना चंदोला माँ बन गयी है, उन्होंने अपने घर बेटे का स्वागत किया. माँ बनने के बाद से ज्योत्सना बेहद खुश है. ज्योत्स्ना ने बेटे का नाम भी रख लिया है. ज्योत्सना चंदोला ने साल 2015 में डायरेक्टर नितेश सिंह से शादी की थी. एक इंटरव्यू में ज्योत्सना ने बताया कि उन्होंने अपने नाम और पति के नाम को मिलकर अपने बेटे का नाम जोनी रखा.

वही ज्योत्स्ना ने बताया कि उनके बेटे का जन्म जून में हुआ है और जून में ही उनके पापा का जन्म हुआ था। लेकिन नवंबर 2020 में ज्योत्सना के पिता का निधन हो गया। ज्योत्सना का कहना है कि वह पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान बेहद शांत रहीं और ऐसा लगता है कि उस दौरान उनके पापा उन्हें गाइड कर रहे थे। ज्योत्स्ना ने बताया कि ‘पापा मुझे हिम्मत दे रहे थे। मुझे ऐसा लगता है जैसे वह हमारी जिंदगी में वापस आ गए हों।’

Jyotsna Chandola gave birth to son, told son’s name

ज्योत्स्ना ने अपने प्रग्नेंसी टाइम को काफी एन्जॉय किया। बेबी बुम्प फ्लॉन्ट करते हुए ज्योत्सना सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है. इसके साथ ही ज्योत्स्ना ने इस समय में योग, मेडिटेशन किया इसके साथ ही वो पॉजिटिव नोट्स पढ़कर और म्यूजिक सुनकर खुद को पॉजिटिव रखती थी. वही ज्योत्स्ना ने हिप्नोबर्थिंग के बारे में भी बहुत पढ़ा, जिससे उन्हें डिलिवरी के वक्त मदद मिली थी. 

Jyothsna Channdola baby on Gajab Khabre.

Related posts