‘कुसुम’ एक्ट्रेस रुचा गुजराती जल्द बनने वाली है माँ, लॉक डाउन के बीच हुई गोदभराई

rucha gujarathi babay showerpicrucha gujarathi babay showerpic

कुसुम फेम एक्ट्रेस रुचा गुजराती के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली है। रुचा ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर बेबी बम्प के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए दी थी ।अब लॉकडाउन के बीच ही रुचा गुजराती की गोदभराई की रस्म ही की गई माजूदा हालातो के चलते बहुत बड़ा बेबी शावर नहीं रखा गया लेकिन परिवार की मौजूदगी में रुचा की गोदभराई की सारी रस्मे घर में ही पूरी की गई ।
बेबी पिंक कलर के सलवार सूट और गोल्डन दुप्पटे में रुचा बेहद सुंदर दिख रही हैं। रुचा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। रुचा ने अपनी गोदभराई की रस्म की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने पैरेंट्स और पति विशाल का सारी अरेंजमेंट्स करने के लिए धन्यवाद कहा है। पोस्ट में रुचा ने लिखा- थैंक्यू मम्मी-पापा और विशाल, आप लोगों के लिए कुछ भी असंभव नहीं है.आपने साबित किया है कि पैरेंट्स अपने बच्चों की खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं।लॉकडाउन के बीच मेरी गोदभराई की रस्म हुई.” थैंक यू मम्मी पापा और विशाल मेरे इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए।

रुचा गुजराती ने अपने पति विशाल जायसवाल के साथ भी कई क्यूट तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। रुचा और विशाल की लव स्टोरी की बात करें तो, उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। फिर जनवरी 2017 में उन्होंने डेट करना शुरू किया। इसके बाद 12 जुलाई को उन्होंने सगाई कर ली थी।

बता दें, रुचा और विशाल जायसवाल ने 12 दिसंबर 2016 को शादी की थी। रुचा ने शादी को काफी प्राइवेट रखा था। शादी के बाद रुचा ने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिया था जिसमे टीवी इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए थे । आपको बता दे की ये रुचा की दूसरी शादी हे उनकी पहली शादी मितुल सांघवी के साथ हुई थी लेकिन यह लंबी नहीं चल पाई थी रुचा ने अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ मारपीट और टॉर्चर का आरोप लगाया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रुचा सीरियल सीरियल कुसुम के बाद से काफी चर्चा में आई थी इसके बाद रुचा भाभी, सास बिना ससुराल, गंगा, प्यार के दो नाम: एक राधा एक श्याम, वारिस, रंग बदलती ओढ़नी और चिड़ियाघर जैसे कई सीरियल में नजर आ चुकी है।

Related posts