रुचा गुजराती जल्द बनने वाली है माँ, शेयर की मैटरनिटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें

Rucha Gujarati maternity photoshootRucha Gujarati maternity photoshoot

पॉपुलर सीरियल ‘कुसुम’ की एक्ट्रेस रुचा गुजराती जल्द ही मां बनने वाली हैं। रुचा ने सोशल मीडिया पर अपने पति विशाल जायसवाल के साथ फोटो शेयर करते हुए अपनी प्रेगनेंसी की खबर शेयर की।

रुचा ने अपने मेटरनिटी फोटोशूट की कई सारी तस्वीरें की है जिनमे वो बेहद खूबसूरत लग रही है। रुचा इस नन्ही सी जान को दुनिया में लाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है।

लॉकडाउन के बीच रुचा गुजराती की गोदभराई की रस्म हुई, जिसमें वो पति विशाल जायसवाल के साथ नजर आ रही हैं। रुचा ने अपने माता पिता और पति को लॉकडाउन में इतनी अच्छी गोदभराई के अरेंजमेंट के लिए धन्यवाद कहा।

रुचा ने 12 दिसंबर 2016 को विशाल जायसवाल से शादी की थी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा था जिसमें टीवी के कई बड़े लोग शामिल हुए थे।

रुचा की यह दूसरी शादी है, रुचा ने इससे पहले अक्टूबर, 2010 में मुंबई के बिजनेसमैन मितुल सांघवी से शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी महज 3 साल ही चल सकी। साल 2013 में उनका तलाक हो गया था। रुचा ने ससुरालवालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

रूचा के प्रोफेशनल वर्क की बात करे तो वे कुसुम, भाभी, प्यार के दो नाम एक राधा एक श्याम, वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया, वारिस, सास वर्सेज बहु, फिर कोई है, दिल जीतेगी देसी गर्ल, रंग बदलती ओढनी, सास बिना ससुराल और अदालत जैसी टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

Related posts