स्टार किड्स जिन्होंने बॉलीवुड के बजाय दूसरे प्रफेशन को चुना

Star kids who are not in bollywoodStar kids who are not in bollywood

सुशांत सिंह राजपुत की आत्महत्या के बाद से भाई-भतीजावाद पर बहस लगातर बॉलीवुड मे चल रहीं हैं. कुछ लोगों दावा है कि स्टार किड होने के नाते स्टारडम के लिए एक निश्चित शॉट टिकट है, वहीं दूसरी ओर कुछ का मानना ​​है कि प्रतिभा सभी को लुभाती है. हालांकि, अक्सर यह सोचा जाता है कि बॉलीवुड स्टार किड्स फिल्मों में ही काम करेंगे लेकिन यह सच नहीं है।

आज हम आपको बताते हैं उन बॉलीवुड स्टार किड्स के कैरियर के बारे में जिन्होंने अपना कैरियर बॉलीवुड से अलग चुना

1. शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt)

Shaheen bhatt daughter of Mahesh Bhatt

महेश भट्ट और सोनी राजदान की बड़ी बेटी ने बॉलीवुड मे ऐक्टिंग को छोड़ कर, बैकस्टेज को सम्भाला. उन्होंने फिल्म सन ऑफ सरदार को सह-लिखित किया, वही शाहीन भट्ट राज़ 3 के लिए एक सहायक निर्देशक थीं और लंदन से फिल्म निर्माण सीखा।

2. रिया कपूर (Rhea Kapoor)

Anil Kapoor daughter Reha Kapoor

अनिल कपूर की बेटी, रिया ऐक्टिंग की बजाय फिल्म निर्माता और फैशन स्टाइलिस्ट के रूप में पर्दे के पीछे रहती हैं। वह सोनम कपूर की स्टाइलिस्ट है।

3. रिद्धिमा कपूर सहानी(Riddhima Kapoor Sahani)

Rishi kapoor neetu kapoor daughter Riddhima Kapoor Sahani

रणबीर कपूर की बड़ी बहन का कपूर खानदान से होने के बावजूद ऐक्टिंग से कोई लेना-देना नहीं है। वह एक अच्छी तरह से स्थापित फैशन और आभूषण डिजाइनर हैं। 

4. अंशुला कपूर(Anshula Kapoor)

बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन है। अंशुला कम चर्चित चेहरा हैं। अंशुला एक पूर्व-Google कर्मचारी रह चुकी हैं, वह एचआरएक्स में परिचालन प्रबंधक भी है जो ऋतिक रोशन का अपना एक ब्रांड है। हाल ही में अंशुला कपूर ने अपना नया स्टार्टअप फैनकाइंड अभिनेताओं को उनके चाहने वालों से सीधे जोड़ने के लिए शुरू किया है। 

5.सबा अली खान(Saba Ali Khan)

सैफ अली खान और सोहा अली खान, कि बहन सबा अली खान को उनकी बहन के रूप मे बेहद कम लोग जानते हैं। वह एक जानी-मानी ज्वेलरी डिज़ाइनर है।

6. नव्या नंदा (Navya nanda)

अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। नव्या ने कहा था कि उनका मन बॉलीवुड में करियर बनाने का नहीं है वो विज्ञापन की दुनिया में काम करना चाहती हैं। नव्या ने सोशल मीडिया के जरिए आरा हेल्थ के नाम से एक वर्चुअल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

7. राहुल भट्ट (Rahul Bhatt)

पूजा भट्ट के छोटे भाई राहुल भट्ट पेशे से फिटनेस ट्रेनर हैं।  फिल्म दंगल के लिए आमिर खान के अभूत परिवर्तन के पीछे राहुल भट्ट का हाथ था।

8. अहाना देओल (Ahana deol)

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी, अहाना देओल ने बॉलीवुड छोड़ ओडिसी नृत्य को अपनी पेशानी के रूप में अपना लिया है। 

ऐसे कई स्टार किड्स हैं जो लाइमलाइट की दुनिया से दूर ही रहना चाहते हैं।

Related posts