Bollywood News

आलिया भट्ट से लेकर विपाशा बसु तक इन बॉलिवुड सेलेब्स के घर 2022 में गूंजी किलकारी

यह साल कुछ ही दिनों का बचा हुआ है। इस साल आप सभी की कड़वी-मीठी यादें रही होंगी। इस साल आपके जीवन में भी कई सारी खुशियां आई होंगी। और हमारी ही तरह है हमारी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की जिंदगी में भी नई खुशियों ने दस्तक दी। इस साल कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ऐसे हैं जिनको माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला। आइए जानते हैं 2022 में कौन कौन से सेलिब्रिटी माता-पिता बने।

विपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

बॉलीवुड की हसीन अदाकारा और अपनी कातिल निगाहों से सभी को दीवाना बनाने वाली बिपाशा बसु और टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर चुके करण सिंह ग्रोवर के घर नई खुशियों ने दस्तक दी है।12 नवंबर को बिपाशा ने बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर को जन्म दिया। शादी के छह साल बाद इस कपल के घर खुशियां आई।

आलिया भट्ट और रणवीर कपूर

बॉलीवुड के फेमस जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का घर भी इस साल खुशियों से भर गया। उन्होंने 14 अप्रैल 2022 को शादी की और 6 नवंबर 2022 को आलिया ने अपनी बेटी को जन्म दिया। फैंस ने इन न्यूली पैरंट्स को बधाइयां दी। आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

वर्सेटाइल एक्टर सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के घर भी इस साल खुशियां ही खुशियां आए। सोनम कपूर ने 20 अगस्त 2022 को बेटे को जन्म दिया। सोनम ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा। फ्रेंड्स और फैमिली ने इन लोगों को बधाइयां दी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 22 जनवरी देर रात में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमे उन्होंने बताया था कि वो और निक सरोगेसी के जरिए एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।

नयनतारा और विग्नेश

बॉलीवुड और टॉलीवुड में अपनी पहचान करने वाली अभिनेत्री नयनतारा के घर 9 अक्टूबर को जुड़वां बेटो का जन्म हुआ। इसी साल 9 जून को को नयनतारा ने विग्नेश के संग सात फेरे लिए थे। महज 4 महीने बाद इस कपल सरोगेसी के जरिए बच्चों का स्वागत किया। इस कपल ने अपने बच्चों के नाम यूइर और उलगम रखा है।

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल

बॉलीवुड के सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण के घर भी नन्हीं किलकारियां गूंजी। आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता अग्रवाल ने 24 फरवरी 2022 को बेटी को जन्म दिया। लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी।

मनोज तिवारी

भोजपुरी फिल्मों के एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी।सुपरस्टार और राजनेता मनोज तिवारी के घर एक बेटी ने जन्म लिया।सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें काफी बधाइयां दी।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया

कॉमेडी की दुनिया में अपना नाम कमाने वाली भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर भी खुशियां इस साल बेटे के रूप में आई। भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को बेटे को जन्म दिया। आपको बता दे भारती सिंह ने बच्चे के जन्म के लिए अपना वजन भी घटाया था।बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी।

सिंगर चिन्मयी

बॉलिवुड फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का गाना ‘तिलती’ और ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ का गाना ‘मैं रंग शरबतों का’ गाने वालीं सिंगर चिन्मयी श्रीपदा भी मां बन गई हैं।उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

अली अब्बास जफर

टाइगर जिंदा है’, ‘सुल्तान’ और ‘भारत’ जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके अली अब्बास जफर के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अली अब्बास जफर एक पापा बन गए हैं। उनकी वाइफ एलिसिया ने एक बेटी को 24 सितंबर 2022 को बेटी को जन्म दिया।

Bipasha Basu, Mohena Kumari, Priyanka Chopra to Alia Bhatt,40 Celebrities who become Parents in 2022
Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

3 सप्ताह ago