आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 16 May 2022

Bollywood news updateBollywood news update

जी5 पर इस दिन रिलीज होगी ‘आरआरआर’

राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने जा रही हैं। निर्देशक एसएस राजामौली की इस फिल्म को जी5 पर 20 मई के दिन स्ट्रीम किया जाने वाला है।

 यूएई में राष्ट्रीय शोक के चलते आईफा पुरस्कार स्थगित

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के शोक में यूएई में 40 दिनों के शोक की घोषणा की गई है। जिसके कारण 20-21 मई 2022 को अबू धाबी में आयोजित होने वाले IIFA अवॉर्ड को स्थगित कर दिया गया है। वही अब ये इवेंट 14-16 जुलाई को होगा।

सलमान खान की इस फिल्म में हुई राघव जुयाल की एंट्री

सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की कास्ट में राघव जुयाल शामिल हो गए हैं। फिल्म में राघव जुयाल को मुख्य भूमिका में देखा जायेगा। फिल्म में शामिल होने की जानकारी खुद राघव ने दी हैं।

बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे की हुई मौत

बंगाली टीवी एक्ट्रेस पल्लवी डे की मौत की खबर सामने आई है। रविवार को पल्लवी डे के घर पर उनका शव पंखे से लटका हुआ पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

Related posts