Bollywood News

Sania Mirza Birthday: सानिया मिर्ज़ा ने इन खास दोस्तों संग मनाया अपना जन्मदिन, तलाक की खबरों के बीच पति शोएब मलिक ने ऐसे किया विश

Sania Mirza Birthday: आज यानि 15 नवंबर के दिन भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सानिया मिर्जा का जन्म आज ही के दिन सन् 1986 में हुआ था। जिन्होंने केवल 6 साल की उम्र से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। भारत की ये लोकप्रिय खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल के माध्यम से देश का सिर गर्व से ऊंचा कर चुकी हैं।

सानिया मिर्जा को खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वर्ष 2004 में अर्जुन पुरस्कार भी दिया जा चुका है, जबकि उन्हें सबसे कम उम्र की खिलाड़ी के तौर पर पदमश्री भी मिल चुका है। बात करें सानिया मिर्जा की निजी जिंदगी की, तो सानिया अब पाकिस्तान की बहू है, यानि उन्होंने वर्ष 2010 में 12 अप्रैल को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (shohob malik) से शादी की थी। जिनका एक बेटा इजहान मिर्जा मलिक भी है, लेकिन हाल ही में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तलाक की खबरें भी सामने आई हैं।

जिसके बाद उनका यह जन्मदिन लोगों की चर्चा का विषय बन गया है, हालांकि इसके पीछे का क्या कारण है? इस बारे में हम आपको आगे बताने वाले हैं, लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि शोएब मलिक ने अपनी पत्नी सानिया मिर्जा को किस तरह से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Sania Mirza Birthday special

शोएब मलिक ने कुछ इस तरह से किया सानिया को बर्थडे विश, और जानें सानिया का रिएक्शन

शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सानिया की एक तस्वीर को पोस्ट किया, जिसके नीचे कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ‘ जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, स्वस्थ रहें और प्रसन्न रहें’! हालांकि शोएब मलिक की इस पोस्ट पर अभी तक सानिया मिर्जा ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जिससे जाहिर होता है कि इन दोनों के रिश्ते में कोई ना कोई उथल-पुथल जरूर चल रही है। उधर आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने किसी खास शख्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है, तो चलिए जानते हैं कौन है वह शख्स?

Sania Mirza Birthday special

सानिया ने अपने बर्थडे को कुछ इस तरह से किया सेलिब्रेट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रड्यूसर फराह खान (Farah Khan) जिन्हें सानिया मिर्जा अपना BFF मानती हैं, बीती रात सानिया मिर्जा ने अपना जन्मदिन फराह खान के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सानिया मिर्जा को बर्थडे विश किया है। इस वीडियो को देखें तो इस वीडियो में सानिया मिर्जा अपनी मां और दोस्त अनन्या बिरला (Ananya Birla) के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखाई दे रही है।

सानिया मिर्जा ने अपने जन्मदिन के दौरान ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है, और वीडियो को ध्यान से देखें तो पाएंगे कि सानिया मिर्जा के साथ उनकी मां भी एक दूसरा केक काटती हुई नजर आ रही है और पीछे लाउड सा म्यूजिक चल रहा है, इस दौरान सानिया मिर्जा और उनकी मां भी बेहद खुश नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि आज सानिया की मां का भी जन्मदिन है।

फराह खान जोकि सानिया मिर्जा की बेहद जिगरी दोस्त है, उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में सानिया मिर्जा को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी हैं। उधर, सानिया मिर्जा के फैंस और काफी बड़े-बड़े दिग्गज जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

Anshika Johari

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

7 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

7 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

7 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

7 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago