बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। आज जिस मुकाम पर देसी गर्ल हैं वहां तक पहुंचने का सपना बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने देखती है. प्रियंका आज यानी 18 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मना रही है. प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती है. साल 2018 मे प्रियंका ने इंटरनेशनल सिंगर निक जोनस से शादी की थी लेकिन निक से शादी करने से पहले कई सेलिब्रिटी के साथ प्रियंका का नाम जुड़ चुका है तो आइये जानते हैं कि प्रियंका का नाम किन किन सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है.
प्रियंका चोपड़ा अपने मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में असीम मर्चेंट को डेट कर रहीं थीं. वही बॉलीवुड मे अपने बड़े डेब्यू के बाद प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें छोड़ दिया। अगर प्रियंका के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू की मानें, तो इन दोनों का काफी लंबा अफेयर था और असीम से बार-बार झगड़ों के चलते एक बार प्रियंका ने खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी.
प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड ऐक्टर शाहिद के साथ भी जुड़ चुका है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार जब सुबह-सुबह आईटी डिपार्टमेंट की टीम प्रियंका के घर पहुंची, तो उस समय दरवाजे पर शाहिद कपूर थे. इस खबर के साथ बॉलीवुड की दुनिया में तहलका मच गया था क्योंकि किसी को भी दोनों के डेटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में साफ नहीं किया था लेकिन सालों बाद एक इंटरव्यू में शाहिद ने प्रियंका को डेट करने की कुछ हद तक बात स्वीकार कर ली थी.
प्रियंका ने हैरी बवेजा के बेटे हरमन बावेजा के साथ ‘लव स्टोरी 2050’ फिल्म मे साथ काम किया था तब उस समय हरमन और प्रियंका की डेटिंग की अफवाहें फैल गईं। बताया जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को 5 साल तक डेट किया लेकिन अपनी फिल्मों की असफलता के बाद दोनों अलग हो गए.
बॉलीवुड के पॉपुलर ऐक्टर अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने एक समय में साथ बॉलीवुड मे कई हिट फिल्में दी हैं। फैन्स भी दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को पसंद करते थे वही साथ काम करते करते उनके अफेयर की अफवाहें उड़ने लगीं. वही रिपोर्ट की माने तो अक्षय की पत्नी ट्विंकल को जब इस बात की जानकारी मिली तो, उन्होंने अक्षय को प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया था.
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ भी प्रियंका का नाम जोड़ा जा चुका है. खबरों के अनुसार शाहरुख और प्रियंका फिल्म डॉन के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे. वही जब गौरी को इस बात का पता लगा तब उन्होंने शाहरुख खान को प्रियंका के साथ दोबारा काम करने नहीं दिया। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी अफेयर की पुष्टि नहीं की थी।
आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…
आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…
आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…
आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…
आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…
आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…