एक्ट्रेस मोना सिंह पति और दोस्तों संग मनाली में बर्फ के मज़े ले रही है

Mona SinghMona Singh

जस्सी जैसी कोई नहीं शो की एक्ट्रेस मोना सिंह हाल ही में वेकेशन के लिए पति संग मनाली पहुंची है. मोना मनाली में ठंड और स्नो का पति के साथ खूब मज़ा ले रही है. साथ ही मोना सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ वेकेशन की पिक भी लगातार शेयर कर रही है.

Actress Mona Singh enjoying snow in Manali with husband and friends

मोना सिंह अपने दोस्तों, करण मादान, अक्षय शर्मा और पति श्याम गोपालन के साथ इस खूबसूरत ट्रिप पर निकली है, और इस मौसम का आनंद ले रही हैं. इतनी ठंड में मोना ने खुद को सिर से पाव तक गर्म कपड़ो से ढका हुआ है, हाल ही में मोना ने अपने फ्रेंड के साथ मैगी खाते हुए फोटो शेयर की, फोटो शेयर करते हुए मोना ने लिखा: इस गर्म गर्म मैगी करण के साथ जिसने मेरी मैगी में से आधी खाली।

इसके सिवा भी मोना ने स्नो एन्जॉय करते हुए भी कुछ पिक शेयर की है जिसमे मोना फ्रेंड और हस्बैंड के साथ स्नो में बैठी एन्जॉय करती दिखी इस पिक को शेयर करते हुए मोना ने लिखा: स्नो थेरेपी। फैंस मोना की तस्वीरों को काफी पसंद आ रही है.

Mona Singh enjoying in Igloo

इसके साथ ही मोना ने इग्लू से उसका एक स्नैपशॉट भी शेयर किया था, इस पिछ में मोना बेहद क्यूट लग रही थी. इस फोटो को शेयर करते हुए मोना ने लिखा: है ये मैं ही हु इग्लू में, आश्चर्य की बात है यह इग्लू वार्म है.

बतादे कि एक्ट्रेस मोना सिंह ने 37 साल की उम्र में अपने प्यार श्याम गोपालन से 27 दिसंबर, 2019 को शादी की थी. मोना ने अपनी शादी से सबको चौंका दिया था क्योंकि उन्होंने अपनी शादी की कोई अनाउंसमेंट नहीं की थी. मोना ने बेहद प्राइवेट तरीके से शादी की थी। इनकी सेरेमनी में कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे.

मोना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो मोना ने टीवी इंडस्ट्री में शो जस्सी जैसा कोई नहीं है से अपने करियर की शुरुआत की थी। मोना इसके बाद कई शोज जैसे क्या हुआ तेरा वादा, कवच जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं

Related posts