अक्षय कुमार से मानुषी छिल्लर तक जानिए फिल्म पृथ्वीराज के स्टार कास्ट की फीस

PrithvirajPrithviraj

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म पृथ्वीराज को लेकर चर्चाओं में हैं। अक्षय की यह फिल्म काफी समय से रिलीज के इंतजार में हैं वही फैंस भी बेसब्री से अक्षय की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर का रिलीज किया गया था.अब फैंस का इंतज़ार ख़त्म होने वाला है ये फिल्म 3 जून को दर्शको के बीच सिनेमाघरों में पहुंचेगी। यशराज फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तलुगू भाषा में रिलीज किया जायेगा। 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में अक्षय के सिवा सोनू सूद, संजय दत्त और मानुषी छिल्लर नज़र आएंगे. तो आइये आज जानते है पृथ्वीराज फिल्म के स्टार कास्ट ने फिल्म के लिए कितनी रकम वसूली है.

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

Akshay Kumar is charging rupees 60 crore for film Prithviraj

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अक्षय कुमार फिल्म में लीड पृथ्वीराज के किरदार में नज़र आएंगे। इस फिल्म के लिए अक्षय ने तलवारबाजी सीखी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार फिल्म में पृथ्वीराज की भूमिका निभाने के लिए करीब 60 करोड़ रुपये फीस ले रहे है.

मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar)

Manushi Chillar is charging rupees 1 crore for film Prithviraj

साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है. फिल्म में मानुषी छिल्लर राजकुमारी की भूमिका में नज़र आएँगी. अपनी डेब्यू फिल्म के लिए मानुषी ने 1 करोड़ के करीब की फीस चार्ज की है।

संजय दत्त (Sanjay Dutt)

Sanjay Dutt is charging rupees 5 crore for film Prithviraj

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त पिछले कई फिल्मों में धसू किरदार में नज़र आये है वही इस फिल्म में भी उनका किरदार धमाकेदार होने वाला है. फिल्म में संजय काका कन्ह का किरदार निभा रहे है वही खबरों के अनुसार इस किरदार के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं.

सोनू सूद (Sonu Sood)

Sonu Sood is charging rupees 3 crore for film Prithviraj

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी इस फिल्म का हिस्सा है. फिल्म में सोनू सूद कवि चंद्रवरदाई की भूमिका में नज़र आएंगे. वही अपनी इस भूमिका के लिए मीडिया के अनुसार सोनू सूद 3 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे है.

मानव विज (Manav Vij)

Manav vij is charging rupees 10 lakhs for film Prithviraj

फिल्म पृथ्वीराज में एक्टर मानव विज भी नज़र आने वाले है. मानव विज फिल्म में मोहम्मद गोरी का किरदार निभा रहे हैं. वही फिल्म का ट्रेलर देख फैंस उनके अभिनय की काफी प्रशंसा कर रहे है. बताया जा रहा है कि इस किरदार के लिए मानव ने 10 लाख रुपये फीस ली है.

Related posts