कटरीना की शादी में जम कर नाचे अमिताभ और जया बच्चन, ये साउथ सुपरस्टार भी आये नजर

Katrina Amitabh ad shootKatrina Amitabh ad shoot

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों विक्की कौशल के साथ अफेयर की खबरों को लेकर काफी चर्चा में है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जा रहा है। दोनों की डेटिंग की खबरें भी बड़ी ही जोरों शोरों से सामने आ रही हैं। इन्हीं खबरों के बीच अब कटरीना कैफ दुल्हन के जोड़े में सजी हुई नजर आई। साथ ही अभिताभ बच्चन और जाया बच्चन ने उन्हें मंडप तक पहुंचाया इस शादी में साउथ के कई बड़े स्टार शामिल हुआ ।

वही कुछ फोटोज में अमिताभ बच्चन और जाया बच्चन साउथ इंडियन लुक में शादी में डांस करते नजर आये ।अब आप सोच रहे होंगे की काफी कटरीना ने छुपते छुपाते शादी तो नहीं कर ली? और सबसे बड़ी बात दूल्हा कौन है ?

अगर आप ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो मत सोचिए, क्योंकि कटरीना की शादी असली में नहीं हुई है बल्कि ऐड के शूटिंग के लिए हुई है ।  हाल ही में कटरीना कैफ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में कटरीना दुल्हन बनी बैठी हैं और अपने दोस्तों के साथ बैठ कर पत्ते (ताश) खेल रही हैं। तस्वीर में कटरीना दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

कुछ अन्य फोटोज में अमित जी और जाया जी दुल्हन बनी कटरीना को मंडप तक ले जाते हुए नजर आ रहे है। खबरों की मानें तो ये फोटो एक ज्वैलिरी ऐड की शूटिंग के दौरान की हैं।अमिताभ बच्चन ने भी इस शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिनमे वो साउथ के सुपरस्टार्स के साथ नजर आ रहे है। ये तीनों सुपरस्टार साउथ फिल्म इंडस्ट्री के तीन दिग्गजों के बेटे हैं

इनमें तेलुगू सुपरस्टार अक्किनेनी नागेश्वर राव के सुपरस्टार बेटे नागार्जुन हैं. उनके अलावा कन्नड़ सुपरस्टार डॉ. राज कुमार के बेटे शिवराज कुमार हैं और तीसरे हैं तमिल सुपरस्टार शिवाजी गणेशन के बेटे प्रभु. अब जब चार  अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स एक साथ नजर आएं तो यह किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं है. इस पल को अमिताभ ने अपने और जया के लिए ऐतिहासिक बताया है।

बात करें कटरीना के वर्कफ्रंट की तो कटरीना फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाली हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कटरीना के साथ अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। फिल्म 27 मार्च 2020 में रिलीज होगी।

वही अमिताभ जल्द ही फिल्म झुंड में नजर आएंगे. फिल्म का पोस्टर और टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में अमिताभ एक फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आएंगे, जो गरीब बच्चों को प्रेरित कर एक फुटबॉल टीम की शुरुआत करते हैं। झुंड के अलावा अमिताभ बच्चन गुलाबो सिताबो और चेहरे में भी नजर आने वाले हैं।

Related posts