आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 30 June 2022

Bollywood NewsBollywood News

इस दिन रिलीज होगी ‘एक विलेन रिटर्न्स’ 

Ek Villain Returns gets release date

श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर पॉपुलर फिल्म एक विलन का सिक्वल जल्द ही आने वाला है। इस सिक्वल में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया अहम किरदार निभायेंगे। वही अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आई हैं। ये फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘फोन भूत’ की रिलीज डेट आई सामने

Katrina Kaif, Ishaan Khatter and Siddhant Chaturvedi’s Phone Bhoot to release on Oct 7

कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने हॉरर-कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘फोन भूत’ है जिसकी रिलीज डेट सामने आईं है। यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 

स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी

Actress Swara Bhasker Receives Death Threat In Letter

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाद एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी मिली है। रिर्पोट के अनुसार स्वरा को उनके घर पर स्पीड पोस्ट के जरिए एक खत मिला है, जिसमें उन्हें जान से मारने की बात की गई थीं।

ओटीटी पर रिलीज होगी कमल हासन की ‘विक्रम’

Kamal Haasan announces Vikram’s OTT release date

3 जून को रिलीज हुई कमल हासन की फिल्म विक्रम ने सिनेमा घर में खूब कमाई की। वही अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म विक्रम 8 जुलाई से हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर बनने जा रही फिल्म 

Biopic on late PM Atal Bihari Vajpayee announced

बॉलीवुड में पिछले कई समय से काफी बायोपिक देखने को मिल रही हैं। वही अब जल्द ही प्रोड्यूसर संदीप सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक बनाने वाले है। वही इस फिल्म का नाम अटल रखा है। हालांकि अभी तक फिल्म में अटल जी का किरदार निभाने वाले का नाम सामने नही आया हैं।

Related posts