एक्टर आनंद तिवारी ने अंगिरा धर संग गुपचुप रचाई शादी, दो महीने बाद किया खुलासा

Angira Dhar and Anand TiwariAngira Dhar and Anand Tiwari

बॉलीवुड से टेलीविज़न तक कई सेलेब्स गुपचुप तौर पर शादी रचा चुके है वही इस कड़ी में अब बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर आनंद तिवारी का नाम जुड़ गया है. आनंद ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो एक्ट्रेस अंगिरा धर संग शादी के बंधन में बंध गए हैं.

Anand Tiwari Announces Wedding With Angira Dhar

आनंद तिवारी और अंगिरा धर ने इस साल अप्रैल में शादी रचाई थी हालांकि दोनों ने शादी के 2 महीने बाद इस बात का खुलासा किया. आनंद तिवारी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी अपने फैन्स को दी है. आनंद ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा: “30 अप्रैल को मैंने और अंगिरा ने अपनी दोस्ती को शादी बदल दिया. इस दौरान खास दोस्त और परिवार को लोग मौजूद थे. ईश्वर भी इसका साक्षी है. धीरे-धीरे जीवन हमारे चारों तरफ अनलॉक हो रहा है. हम भी अपनी खुशी आपके साथ अनलॉक करना चाहते हैं.”

आनंद तिवारी और अंगिरा धर की शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी दोनों को शादी की ढेरों बधाइयाँ दे रहे है. एक्ट्रेस अंगिरा धर ने भी शादी की सेम तस्वीर को सेम कैप्शन के साथ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तस्वीरों में दोनों कपल साथ में बेहद खुश नज़र आये.

Anand Tiwari and actress Angira Dhar get married secretly

बता दें कि आनंद तिवारी और अंगिरा धर ने नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फिट’ में साथ काम किया है. इस फिल्म को आनंद तिवारी ने ही डायरेक्ट किया था. जबकि, अंगिरा धर के साथ विक्की कौशल इसमें लीड रोल में नज़र आये थे. आनंद तिवारी को गो गोवा गोन, आइशा और छपाक में काम करने के लिए भी जाना जाता है. उन्होंने अमेजन की वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स को भी निर्देशित किया है.

Related posts