Entertainment News

बॉलीवुड डेब्यू से पहले 140 किलो के थे अर्जुन कपूर, बिना किसी सर्जरी घटाया वजन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानि 26 जून को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका बर्थडे सेल‍िब्रेशन रात से ही शुरू हो गया था. अर्जुन ने कोलाबा स्थित ताज होटल में पार्टी दी था जहां बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की थी. लेकिन अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आईं. आज अर्जुन कपूर की गिनती बॉलीवुड के हॉट एक्टर्स में होती है लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अर्जुन कपूर इतने हॉट नहीं थे.

Arjun Kapoor is celebrating his 36th birthday

अर्जुन कपूर ने साल 2012 में ‘इश्कजादे’ फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. लेकिन बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अर्जुन इससे पहले से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रहे थे. अर्जुन ने  निखिल आडवाणी के साथ फिल्म ‘कल हो ना हो’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके अलावा अर्जुन, निखिल की ही फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। वे फिल्म ‘वांटेड’ और ‘नो एंट्री’ में असोसिएट प्रोड्यूसर भी रह चुके है.

Arjun Kapoor was 140 kg before Bollywood debut, reduced his weight without any surgery

फिल्मों में एंट्री करने से पहले अर्जुन का वजन 140 किलो था ऐसे में हीरो के तौर पर उन्हें शायद ही कोई पसंद करता और वो खुद भी शायद ही डेब्यू करते। लेकिन अर्जुन ने बॉलीवुड मे कदम रखने के लिए खुद को कड़ी मेहनत कर फिट बनाया फिल्मो में आने से पहले अर्जुन ने 50 किलो वजन कम कर खुद को फिट किया था. अर्जुन कपूर का ज्यादा वजन होने और अस्थमा होने के कारण वे 10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाते थे. लेकिन आज खुद को फिट कर अर्जुन बॉलीवुड के हॉटेस्ट एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है.

आपको बतादें कि 2012 में अर्जुन ने फिल्म ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा थीं। इस फिल्म में अर्जुन को काफी पसंद किया गया था. इसके सिवा अर्जुन  ‘गुंडे’, ‘2 स्टेट्स’, ‘तेवर’, ‘की एंड का’, और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ जैसी फिल्मो में नज़र आये है.

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago