रिसेप्शन में पति संग केक काटती नज़र आयी रिया कपूर, इन सितारों ने सजाई महफ़िल

Rhea KapoorRhea Kapoor

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने  करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में 14 अगस्त को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए है. रिया और करण ने अनिल कपूर के जुहू वाले घर पर ही शादी की थी. वही शादी के दो दिन बाद  उन्होंने अपनी शादी की पहली तस्वीर सॉइल मीडिया पर फैन्स के बीच शेयर की थी. वही शादी के बाद अनिल ने बेटी के लिए रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

Rhea Kapoor was seen cutting the cake with her husband at the reception

रिया और करण की शादी का रिसेप्शन अनिल कपूर के घर पर ही हुआ था जिसमे फिल्म इंडस्ट्री से जुडे़ कुछ खास सितारे भी नज़र आए. रिया करण के रिसेप्शन में फराह खान, अर्जुन कपूर के साथ बहन अंशुला कपूर, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा, बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी शामिल हुईं.  इनके अलावा मोहित मारवाह, कुणाल रावल, संजय कपूर अपनी पत्नी महीप कपूर और उनके बेटी शनाया कपूर के साथ कई अन्य लोग शामिल हुए.

Inside pictures from rhea kapoor’s reception party

सोशल मीडिया पर रिया कपूर और करण बूलानी के रिसेप्शन के मौके पर केक काटने की तस्वीर खूब वायरल हो रही है इस दौरान दोनों साथ में काफी खुश नज़र आये. वहीबहन के रिसेप्शन में सोनम कपूर भी पति आनंद आहूजा संग पोज़ करती नज़र आयी थी. अनिल कपूर भी बेटी की शादी पर काफी खुश थे. सोशल मीडिया पर रिसेप्शन से अनिल कपूर के डांस की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी. जिसमे अनिल और रिया साथ में जन्म कर डांस कर रहे थे.

Rhea Kapoor share wedding album

शादी के बाद रिया ने करण के साथ पहली तस्वीर शेयर की थी जिसमे करण उन्हें रिंग पहनाते नजर आये. तस्वीर शेयर कर रिया ने कैप्शन में लिखा: 12 साल बाद मुझे नर्वस नहीं होना चाहिए था क्योंकि आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त और अब तक के सबसे अच्छे आदमी हैं. लेकिन मैं रोई भी क्योंकि मुझे नहीं पता था कि अनुभव कितना विनम्र होगा. मैं हमेशा वो लड़की रहूंगी जिसे मेरे माता-पिता के सोने से पहले रात 11 बजे जुहू घर आना था. मुझे आशा है कि हम एक परिवार को इतना करीब बना देंगे कि हमारे पास हमारे जीवन की सारी खुशी हमारे पास होगी.’ वही रिया को कई सेलेब्स और फैन्स शादी की बधाई दे रहे है.

रिया करण की लव स्टोरी फिल्म आयशा के सेट पर हुई थी. खुद रिया ने इस बात का खुलासा फिल्म के 9 साल पूरे होने पर किया था. रिया ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि ये फिल्म उनके लिए बेहद खास है रिया ने लिखा था कि ‘मेरी पहली फिल्म और मेरा पहला प्यार. मैं 21 साल की थी जब ये शुरू हुआ.’

Related posts