आज के बॉलीवुड समाचार: 17 अगस्त 2021

Top 5 NewsTop 5 News

पवनदीप राजन बच्चों के लिए खोलना चाहते हैं म्यूजिक स्कूल

Indian Idol 12 Winner Pawandeep Rajan Wants to Open a Music School

पवनदीप राजन ने मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ जीत लिया है. शो जीतने के बाद पवन ने अपने दिल की इच्छा जताई है. उनका कहना है कि वो बच्चों के लिए म्यूजिक स्कूल खोलना चाहते हैं.

प्राची देसाई विशाल फुरिया की अगली फिल्म में आएंगी नजर

Prachi Desai joins Radhika Apte, Vikrant Massey-starrer ‘Forensic’

प्राची देसाई जल्द ही विक्रांत मैसी और राधिका आप्टे की अपकमिंग फिल्म फॉरेंसिक में नजर आएंगी. यह फिल्म कथित तौर पर एक सस्पेंस थ्रिलर है. क्रिमिनल जस्टिस’ फेम विशाल फुरिया इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं.

रितेश देशमुख का ओटीटी डेब्यू

Riteish Deshmukh ready to make digital debut with Netflix film ‘Plan A Plan B’

रितेश जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने वाले है. रितेश फिल्म प्लान ए प्लान बी (Plan A Plan B) में नजर आने वाले हैं जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस फिल्म में रितेश के साथ तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं.

बड़े अच्छे लगते हैं 2 का पोस्टर हुआ रिलीज 

Bade Acche Lagte Hain 2 First Poster Out

सोनी टीवी के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय शोज में से एक ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ अपनी वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस शो के सीजन 2 में नकुल मेहता और दिशा परमार, राम और प्रिया के रोल में नजर आने वाले हैं. वही इस शो का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है.

‘टाइगर 3’ की शूटिंग के लिए रूस जाएंगे सलमान खान और कटरीना कैफ 

Salman Khan and Katrina Kaif to head to Russia for Tiger 3 on August 18

सलमान खान और कटरीना कैफ 18 अगस्त को जासूसी थ्रिलर ‘टाइगर 3’ के इंटरनैशनल शेड्यूल की शूटिंग के लिए रूस जा रहे हैं, जिसे पहले महामारी के कारण रोक दिया गया था. 

Related posts