अनीता हसनंदानी ने अपने बेटे को सिखाया गायत्री मंत्र, वायरल हुआ क्यूट वीडियो

Anita HasanandaniAnita Hasanandani

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के घर आयी खुशखबरी। अनीता और रोहित बने पेरेंट्स, अनीता ने 9 फरवरी को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था. दोनों शादी के 8 साल बाद पेरेंट्स बने है जिसके बाद दोनों काफी खुश है. कुछ समय पहले बेहद अलग अंदाज़ में अनीता ने अपने बेटे का चेहरा और नाम का खुलासा किया था. वही अनीता बेटे संग कई क्यूट वीडियो शेयर करती रहती है.

Anita Hasanandani taught her son Gayatri Mantra

हाल में माँ बनी अनीता ने कुछ समय पहले अपने बेटे संग एक वीडियो शेयर किया था जिसमे वो अपने बेबी आरव को गोद में लिए हुए थी और उसे गायत्री मंत्र सुना रही थी और वहीं अपनी मां से इस मंत्र को सुनकर आरव कभी अंगडाइयां ले रहे हैं तो कभी क्यूट फेस बना रहे थे. अनीता की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी फैंस इसे काफी पसंद कर रहे थे.

Anita Hasanandani shared cute pic with baby Aaravv

इसके सिवा अनीता बेटे की कई फोटो वीडियो शेयर करती रहती है. वही हाल ही में अनीता ने बेटे संग एक तस्वीर शेयर की थी. जिसमे बेटा आरव मम्मी अनीता की गोद में सो रहे थे और अनीता बेटे को देख कर स्माइल कर रही थी. वही इस पिक में बेबी आरव बिलकुल अपने पापा रोहित की तरह दिख रहे है. पिक शेयर कर अनीता ने कैप्शन में लिखा: ओह गॉड मम्मी कितनी फोटोज लेती है. फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे है और लाइक कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

इसके सिवा भी अनीता ने एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया था जिसमे आरव की कुछ तस्वीरें और वीडियो थी यह वीडियो भी बेहद प्यारा था इसमें अनीता और रोहित अपने बेटे के साथ मस्ती करते दिखे. इस वीडियो को शेयर करते हुए अनीता ने लिखा था: मेरा प्यार मेरा प्यार मेरा प्यार।

Rohit reddy with baby boy Aaravv reddy

वही अनीता और रोहित ने अपने बेबी आरव का भी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया हुआ जिसपर वो बेबी की कई तस्वीरें वीडियो शेयर करते रहते है. वही आरव के अकाउंट की एक वीडियो हाल ही में काफी वायरल हुई जिसमे वो सोते हुए अंगड़ाई लेते बेहद क्यूट दिख रहे थे. हर कोई आरव की क्यूटनेट पर फिदा हुआ जा रहा है.

आपको बतादे कि शादी के करीब 8 साल बाद दोनों अब पैरंट बने हैं, और दोनों अपने बच्चे का स्वागत कर बेहद खुश है. अपने प्रेगनेंसी टाइम को अनीता ने काफी अच्छे से एन्जॉय किया था.

Related posts