अंकिता लोखंडे ने किया कंगना का स्पोर्ट, फिल्म मणिकर्णिका में कर चुकी है साथ काम

Ankita lokhande Kangana ranautAnkita lokhande Kangana ranaut

सुशांत सिंह राजपूत केस के वक्त से ही कंगना रनौत चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और शिवसेना नेता संजय राउत से उनकी जुबानी जंग भी हुई। इस बीच बीएमसी ने कंगना के मुंबई स्थित उनके दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया जिसके बाद कई सितारों ने उनका समर्थन किया है।

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने कंगना रनौत का समर्थन करते हुए एक पोस्ट लिखा। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर कंगना की फिल्म मणिकर्णिका से रानी लक्ष्मीबाई का उनका लुक साझा किया और उन्हें बहादुर बताया है। गौरतलब है कि मणिकर्णिका में अंकिता लोखंडे ने भी काम किया है।

अंकिता ने कैप्शन में कंगना के लिए लिखा- ‘बहादुर दिल वाली। बहुत सारा प्यार और ताकत मिले तुम्हें।’ अंकित कि इसस पोस्ट पर सुशांत की बहन श्वेत ने भी कमेन्ट किया और कहा YES! SALUTE! बता दें कि कंगना रनौत वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा के साथ बुधवार दोपहर मुंबई पहुंचीं। कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले बीएमसी उनके ऑफिस जेसीबी लेकर पहुंच गई। अवैध निर्माण के आरोप में एक्शन लेते हुए बीएमसी ने कंगना के ऑफिस की बिल्डिंग को गिरा दिया।

कंगना ने बीएमसी की तोड़फोड़ के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की थी जिसकी सुनवाई 22 तारीख तक के लिए टाल दी गई है । इसी बीच कंगना अपने घर से निकलकर ऑफिस पहुंची। कंगना ने वहां तोड़फोड़ का जायजा लिया ऑफिस का हाल देखकर कंगना काफी निराश नजर आईं।

Related posts